बाघिन मीरा शावक के साथ पानी पीने पहुंची, VIDEO: देवास के खिवनी अभ्यारण्य में लगातार दिख रही सक्रियता – Dewas News

बाघिन मीरा शावक के साथ पानी पीने पहुंची, VIDEO:  देवास के खिवनी अभ्यारण्य में लगातार दिख रही सक्रियता – Dewas News




देवास जिले के खिवनी अभयारण्य में भीषण गर्मी के बीच एक बाघिन मीरा अपने शावक के साथ झिरी पर पानी पीते हुए देखी गई। यह दृश्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए खास रहा। जानकारी के अनुसार, बाघिन मीरा पहले झिरी पर पहुंची और पानी पीने से पहले उसने आसपास का जायजा लिया। पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद उसने अपने शावक को संकेत दिया। कुछ ही देर में शावक भी अपनी मां के पास पहुंचा और दोनों ने साथ मिलकर अपनी प्यास बुझाई। मां और शावक कुछ देर तक पानी पीते रहे और फिर शांतिपूर्वक वहां से चले गए। इन दिनों खिवनी अभयारण्य में बाघ युवराज अपने परिवार के साथ लगातार सक्रिय देखा जा रहा है। उसके साथ बाघिन मीरा और उनके शावक भी अक्सर पर्यटकों को दिखाई देते हैं। गर्मी बढ़ने के कारण वन्यजीव जल स्रोतों के आसपास अपनी प्यास बुझाते हुए नजर आ रहे हैं। वन विभाग के अनुसार, भीषण गर्मी को देखते हुए जंगल में पानी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि वन्यजीवों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। अभयारण्य के अधीक्षक विकास माहौर ने बताया कि बाघिन मीरा अपने शावकों की सुरक्षा और पानी की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए उन्हें साथ लेकर चलती है। हाल ही में वह अपने एक शावक के साथ पानी पीते हुए देखी गई।



Source link