भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया: पिता की मौत के बाद से तनाव में था; मां ने सबसे पहले देखा शव – Bhopal News

भोपाल में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया:  पिता की मौत के बाद से तनाव में था; मां ने सबसे पहले देखा शव – Bhopal News




भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय विपुल पांडे अमन कॉलोनी में रहता था। वह 12वीं तक पढ़ा था और वर्तमान में प्राइवेट जॉब कर रहा था। रविवार सुबह उसकी मां ने बेटे का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताया जा रहा है कि विपुल के पिता की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी थी। वह अपनी मां और बहन के साथ रहता था। उसकी मां मैदामील स्थित एक फैक्ट्री में नौकरी करती हैं। विपुल भी अपनी कमाई से घर के खर्च में सहयोग करता था। पिता की मौत के बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था।



Source link