रीवा ट्रांसपोर्ट नगर में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

रीवा ट्रांसपोर्ट नगर में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान


Last Updated:

Rewa News: रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऑटो पार्ट्स और बस रिपेयरिंग की कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं. घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है

Zoom

रीवा ट्रांसपोर्ट नगर में लगी भीषण आग

मध्य प्रदेश के रीवा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते ऑटो पार्ट्स और बस रिपेयरिंग की कई दुकानें इसकी चपेट में आ गईं. घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है, हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया.

जानकारी के अनुसार, देर रात अचानक ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं. आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. देखते ही देखते 10 से अधिक दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं. इन दुकानों में ऑटो पार्ट्स, बस रिपेयरिंग और अन्य वाहन संबंधी सामान रखा हुआ था, जो आग में नष्ट हो गया.

रीवा ट्रांसपोर्ट नगर में भीषण आग
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने के दौरान आसपास के लोगों ने भी सक्रिय सहयोग किया. जिससे स्थिति को नियंत्रण में लाया जा सका. प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. यहां नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

10 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक
यहां के स्थानीय व्यापारियों के मुताबिक, ट्रांसपोर्ट नगर में सैकड़ों छोटी-बड़ी दुकानें संचालित होती हैं, जहां मुख्य रूप से बड़े वाहनों से जुड़ा काम होता है. यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह आग और भी फैल सकती थी. कई अन्य दुकानें इसकी चपेट में आ सकती थीं. जिससे नुकसान कई गुना बढ़ सकता था. इस घटना के बाद व्यापारियों में चिंता का माहौल है. उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और बिजली व्यवस्था की नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.



Source link