रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज (रविवार) सुबह भस्म आरती और श्रृंगार दर्शन का अद्भुत नजारा भक्तों के लिए बहुत खास रहा. बाबा महाकाल का भस्म से किया गया श्रृंगार जीवन के गहरे आध्यात्मिक अर्थ का दर्शन कराता है. भस्म आरती के दर्शन मात्र से श्रद्धालुओं को शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है. श्री महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और बाबा महाकाल के दर्शन का लाभ लेते हैं.