MS धोनी की वापसी पर फिरा पानी! अभ्यास मैच में फिर लगी चोट

MS धोनी की वापसी पर फिरा पानी! अभ्यास मैच में फिर लगी चोट


Last Updated:

MS Dhoni Calf Injury updates: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बुरी खबर है. कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने पुष्टि की है कि एमएस धोनी की मैदान पर वापसी में अभी और वक्त लगेगा. अभ्यास मैच के दौरान धोनी की पिंडली की पुरानी चोट फिर से उभर आई है, जिससे उनके रिहैबिलिटेशन में बाधा आई है. फ्लेमिंग के अनुसार, धोनी वापसी के लिए उत्सुक हैं, लेकिन टीम प्रबंधन उन पर जल्दबाजी में कोई जोखिम नहीं लेना चाहता. मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी उनके खेलने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है.

Zoom

धोनी की वापसी में होगी देरी.

चेन्नई.  चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने रविवार को कहा कि आईपीएल में एमएस धोनी की वापसी में और देरी होगी क्योंकि उन्हें एक अभ्यास मैच के दौरान पिंडली में फिर से चोट लग गई है. सीएसके ने इस सीजन में अपने पुराने कप्तान के बिना आठ मैच खेले हैं और फ्लेमिंग ने कहा कि शुरुआत में उम्मीद थी कि धोनी कुछ हफ्तों में ठीक हो जाएंगे लेकिन अब पिंडली की चोट बढ़ने की वजह से ज्यादा सावधानी से रिहैबिलिटेशन करना पड़ रहा है.

स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, हां, वह (ms dhoni) वापसी के लिए बहुत उत्सुक हैं. लेकिन पिंडली की चोट काफी मुश्किल होती है. अगर वह जोर लगाते हैं और पिंडली में फिर से खिंचाव आ जाता है तो वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. उन्होंने कहा, इसलिए हमने शुरुआत में थोड़ी जल्दी की और फिर एक अभ्यास मैच में उनकी पिंडली में फिर से खिंचाव आ गया. तब से वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं. लेकिन इसमें एक झटका लगा है इसलिए इसमें हमारी सोच से ज्यादा समय लग रहा है. लेकिन देखिए, इस मामले में वही सबसे अच्छा फैसला ले सकते हैं.

धोनी की वापसी में होगी देरी.

फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी टीम के फिजियो के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, वह फिजियो के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं और पूरा रिहैब कर रहे हैं. हम बस उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन मैं बस यही कह सकता हूं और मैं इसे हल्के में नहीं ले रहा हूं कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है और वह अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं.

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अगले मैच से पहले पांच दिन के ब्रेक के साथ सीएसके धोनी के ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रखेगी. हालांकि फ्लेमिंग के अपडेट से लगता है कि उनकी वापसी की संभावना कम है. धोनी रेगुलर ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन उन्होंने खुद को ज्यादातर थ्रो-डाउन तक ही सीमित रखा है. हाल ही में उन्हें विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा गया था, जिससे उनकी संभावित वापसी की चर्चा तेज हो गई थी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link