अभिनेत्री निकिता दत्ता ने किए महाकाल दर्शन: उज्जैन में नंदी के कान में कही मनोकामना; बोलीं- यहां जो मिलता है, वह कहीं और नहीं – Ujjain News

अभिनेत्री निकिता दत्ता ने किए महाकाल दर्शन:  उज्जैन में नंदी के कान में कही मनोकामना; बोलीं- यहां जो मिलता है, वह कहीं और नहीं – Ujjain News




अभिनेत्री निकिता दत्ता ने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामना व्यक्त की। महाकाल के दरबार में निकिता दत्ता भक्ति में लीन नजर आईं। उनके माथे पर त्रिपुंड के साथ ‘महाकाल’ लिखा हुआ था, जो उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है। उन्होंने हाथ में कलावा भी बंधवाया और पंडितों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई। अभिनेत्री सादगी भरे अंदाज में सलवार-सूट पहनकर मंदिर पहुंची थीं। उज्जैन का यह पहला दौरा दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में निकिता दत्ता ने बताया कि यह उनका उज्जैन का पहला दौरा था। उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें गहरी शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ। उनके अनुसार- ‘यहां आकर जो महसूस होता है, वह कहीं और नहीं मिलता।’ अभिनेत्री ने आगे कहा कि उन्हें बहुत अच्छे से दर्शन हुए और महाकाल के साथ समय बिताने का अवसर मिला। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि वह जल्द ही दोबारा उज्जैन आएंगी और उनकी मांगी हुई मनोकामना जल्द पूरी होगी। मंदिर की स्वच्छता व्यवस्था से हुईं प्रभावित निकिता दत्ता ने मंदिर की स्वच्छता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोग सोचते हैं कि मंदिर साफ नहीं होते, लेकिन यहां आकर उन्होंने बेहद स्वच्छ और व्यवस्थित व्यवस्था देखी, जिससे वह काफी प्रभावित हुईं। निकिता दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और वह फेमिना मिस इंडिया 2012 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। उन्होंने फिल्म ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने टीवी धारावाहिक ‘ड्रीम गर्ल’, ‘एक दूजे के वास्ते’ और ‘हासिल’ से पहचान बनाई। फिल्म ‘कबीर सिंह’ में उनकी भूमिका को भी दर्शकों ने सराहा था।



Source link