Last Updated:
Bhopal Water Cooler Rate: एक ओर भारत दुनिया का सबसे गर्म देश बना हुआ है, दूसरी ओर इजराइल-ईरान युद्ध के कारण आम जनता का AC कहे जाने वाले कूलर की सप्लाई पर बड़ा असर पड़ा है. दाम 15 से 20% बढ़ गए हैं. आने वाले समय में डबल भी सकते हैं. देखिए ये रिपोर्ट…
Bhopal News: इजराइल-अमेरिका और ईरान युद्ध ने भारत में इस भीषण गर्मी में एक नया संकट खड़ा कर दिया है. ये संकट भी गजब का है. दरअसल, कूलर महंगे हो रहे हैं और इसके पीछे की वजह युद्ध को बताया गया है. कहा जा रहा कि वॉटर कूलर की डिमांड और सप्लाई बाधित हो रही है. साथ ही कूलर के रेट भी पिछले 10 दिन में 20% महंगे हो गए हैं. इसके बाद एक कूलर खरीदी पर जनता को ₹300 से 700 रुपये तक ज्यादा खर्च करने पड़ रहे हैं. इतना ही नहीं, दुकानदार के मुताबिक अगले दो हफ्तों में दाम और बढ़ने जा रहे हैं.
भारत दुनिया का सबसे गर्म देश!
कुलमिलाकर विदेशी युद्ध के कारण भारत के लोग गर्मी में परेशान हैं. ये भी दावा किया गया कि भारत इस गर्मी में दुनिया का सबसे गर्म देश रिकॉर्ड किया जा रहा है. जहां दुनिया की हॉटेस्ट टॉप सिटी में भारत के 20 शहर शामिल हैं. अब इतनी भीषण गर्मी में अमेरिका-इजराइल बनाम ईरान युद्ध ने जनता को और परेशान कर दिया है. ऐसा इसलिए क्योंकि मिडिल ईस्ट के इस वॉर के कारण मध्य प्रदेश और खासकर राजधानी भोपाल में कूलर की डिमांड मुताबिक सप्लाई नहीं हो पा रही है.
दिल्ली से नहीं आ रहा नया स्टॉक
राजधानी भोपाल के वॉटर कूलर विक्रेता और निर्माता सचिन मीणा बताते हैं कि अभी हम जो अपनी करोंद स्थित फैक्ट्री पर कूलर बना रहे हैं. वहीं बेच रहे हैं, दिल्ली से सप्लायर माल की कमी के कारण कूलर का स्टॉक नहीं भेज पा रहा है.
10 दिन में रेट 20 प्रतिशत बढ़े, कुछ हफ्तों में डबल हो जाएंगे रेट
राजधानी भोपाल के बड़े दुकानदार के मुताबिक, दिल्ली से आनी वाली सप्लाई आधी ही आ रही है. वो भी बहुत लेट आ रही है. साथ ही सप्लायर भी स्टॉक की कमी की बात कही जा रही है. इस कारण कूलर के रेट पिछले 10 दिन में 20% से ज़्यादा महंगे हुए हैं. इतना ही नहीं दुकानदार सचिन बताया, मई में दाम और महंगे हो सकते हैं. यहां तक की डबल भी हो सकते हैं.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें