Last Updated:
Jabalpur News: जबलपुर में वसुंधरा राजे के फर्जी पत्र वायरल मामले से जुड़े कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने राजस्थान पुलिस को फटकार लगाते हुए 29 अप्रैल को तीनों कार्यकर्ताओं को पेश करने का आदेश दिया है और गिरफ्तारी से जुड़े दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी मांगे हैं.
Fake Letter Case: जबलपुर में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से फर्जी पत्र वायरल होने के मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. इस मामले में कांग्रेस आईटी सेल के तीन कार्यकर्ताओं- निखिल, बिलाल और इनाम को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था. इनकी गिरफ्तारी को लेकर अब मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है. तीनों कार्यकर्ताओं के परिजनों ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि उनके परिजनों को बिना सक्षम अदालत में पेश किए अवैध रूप से हिरासत में रखा गया है. याचिका में यह भी कहा गया कि गिरफ्तारी के बाद से उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई और प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया.
हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई
इस मामले में सुनवाई के दौरान राजस्थान पुलिस को तीनों कार्यकर्ताओं को हाईकोर्ट में पेश करना था, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया. पुलिस की ओर से मिस-कम्युनिकेशन का कारण बताया गया, जिसे लेकर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई. हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए राजस्थान पुलिस को फटकार लगाई और पूछा कि साफ आदेश होने के बावजूद उसका पालन क्यों नहीं किया गया. कोर्ट ने इसे गंभीर मामला बताते हुए कहा कि कानून के तहत कार्रवाई करना जरूरी है और आदेशों की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कोर्ट ने राजस्थान पुलिस को दिया निर्देश
कोर्ट ने राजस्थान पुलिस को दो दिन की मोहलत देते हुए निर्देश दिया है कि 29 अप्रैल को तीनों कार्यकर्ताओं को हाईकोर्ट में पेश किया जाए. इसके साथ ही, गिरफ्तारी से जुड़े सभी दस्तावेज और सीसीटीवी फुटेज भी कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए हैं.
इस पूरे मामले ने राजनीतिक स्तरों पर हलचल मचा दी है. अब सभी की नजर 29 अप्रैल की सुनवाई पर टिकी है, जहां यह साफ होगा कि पुलिस कोर्ट के आदेश का पालन करती है या नहीं. फिलहाल, हाईकोर्ट के सख्त रुख से यह साफ है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें