कार्यपालन यंत्री, प्राचार्य समेत 3 अफसरों को नोटिस जारी: समय सीमा की मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर की कार्रवाई, हर सोमवार होती है बैठक – Sagar News

कार्यपालन यंत्री, प्राचार्य समेत 3 अफसरों को नोटिस जारी:  समय सीमा की मीटिंग में अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर की कार्रवाई, हर सोमवार होती है बैठक – Sagar News




सागर में कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री, प्राचार्य समेत तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए है। अधिकारी समय सीमा की बैठक में अनुपस्थित थे। दरअसल, प्रत्येक सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में समय सीमा की बैठक आयोजित की जाती है। जिसमें सभी विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होती है। सोमवार को भी समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बैठक ली। लेकिन बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) कार्यपालन यंत्री अशोक मुकाती, एनएचएआई पीडी सुरेश कुमार और पं. दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता उपस्थित नहीं हुई। यह देख कलेक्टर पाल ने नाराजगी जाहिर की। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर बड़ी कार्रवाई की चेतावनी
साथ ही शासकीय दायित्वों के प्रति लापरवाही और बैठक से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर तीनों अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उन्होंने आदेशित किया है कि उक्त अधिकारी समक्ष में स्वयं उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करें। जवाब नहीं देने और जवाब संतोषजनक नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link