गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग: निवाड़ी-ओरछा में पीएम-सीएम के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन – Niwari News

गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग:  निवाड़ी-ओरछा में पीएम-सीएम के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन – Niwari News




निवाड़ी जिले में देशी गोवंश के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम निवाड़ी और ओरछा के तहसीलदारों को ज्ञापन देकर गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग की गई है। निवाड़ी और ओरछा तहसील कार्यालयों में दिए गए। ज्ञापन में मध्य प्रदेश में संपूर्ण देशी गोवंश की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग उठाई गई। इसमें केंद्र सरकार से गोमाता को राष्ट्र माता का सम्मान देने के लिए अनुशंसा भेजने का भी आग्रह किया गया है। गौमाता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मध्य प्रदेश हमेशा से गो-पालन, जीव-दया और सनातन संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। बाबा महाकाल की पवित्र भूमि ने सदियों से गो-सेवा और गो-रक्षा की परंपरा को आगे बढ़ाया है। इसलिए, प्रदेश में गोवंश संरक्षण को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। ज्ञापन सौंपने वालों ने राज्य में गो-आधारित अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, गो-संवर्धन को बढ़ावा देने और देशी गोवंश की सुरक्षा के लिए ठोस नीतियां लागू करने की मांग की। उनका कहना है कि इससे न केवल सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी। गोवंश संरक्षण और गो-आधारित अर्थव्यवस्था को लेकर उठी यह मांग अब शासन-प्रशासन के स्तर पर कितनी तेजी से आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।



Source link