धार में तेज रफ्तार ऑल्टो कार डिवाइडर से टकराई: आदर्श सड़क शहीद चौराहा पर हादसा; देवास से शादी समारोह में शामिल होने आया था – Dhar News

धार में तेज रफ्तार ऑल्टो कार डिवाइडर से टकराई:  आदर्श सड़क शहीद चौराहा पर हादसा; देवास से शादी समारोह में शामिल होने आया था – Dhar News




धार के आदर्श सड़क शहीद चौराहा पर सोमवार शाम एक तेज रफ्तार ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, हालांकि कार को नुकसान पहुंचा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (क्रमांक MP 13 CB 3290) त्रिमूर्ति चौराहा से घोड़ा चौपाटी की ओर जा रही थी। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के समय कार में चालक अकेला सवार था, जो देवास का निवासी बताया जा रहा है। वह धार में एक शादी समारोह में शामिल होने आया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक शराब के नशे में था, जिसके कारण वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और हादसा हो गया। टक्कर की तेज आवाज से मौके पर जुटे लोग टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गनीमत रही कि चालक और राहगीर सभी सुरक्षित रहे और बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति रही, जिसे बाद में सामान्य कर दिया गया।



Source link