Last Updated:
कोलकाता नाइट राइडर्स को सुपर ओवर में रोमांचक जीत दिलाने के बाद टीम के उप कप्तान रिंकू सिंह ने बताया की जब टीम मुश्किल में थी तो क्या सोच रहे थे. उन्होंने मुकाबले को अकेले दम पर पलट दिया. पहले बल्ले से दम दिखाया और फिर जब फील्डिंग करने उतरे तो 5 कैच लेकर पासा पलट दिया.
लखनऊ की टीम से अकेले ही भिड़ गए रिंकू सिंह
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में बेहद खराब शुरुआत करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब जाकर थोड़ी रफ्तार पकड़ी है. इसमें टीम के उप कप्तान और स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह का सबसे बड़ा योगदान है. उन्होंने पिछले दो मुकाबले में जैसा खेल दिखाया है, इसी के दम पर टीम को जीत मिल पाई. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में तो रिंकू सिंह अकेले ही लड़ते नजर आए. पहले बल्लेबाजी में टीम को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया और फील्डिंग में तो कमाल ही कर दिया. मैच के बाद उन्होंने अपने किए गए प्रदर्शन पर खुलकर बात की.
क्या आपका नाम रिंकू संकटमोचन कर दें?
नहीं, रिंकू ही ठीक है. जब भी मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं और टीम के 3-4 विकेट गिर चुके होते हैं, मेरा ध्यान इस पर होता है कि कैसे खेल को संभालूं और आगे बढ़ाऊं. मैं सोचता हूं कि स्ट्राइक कैसे रोटेट कर सकता हूं. सिंगल और डबल किसी तरह से निकाल पाउं, ध्यान इसपर रहता है कि कहां बाउंड्री मिल सकती है. मेरा असली टारगेट हमेशा खेल को अंत तक ले जाना होता है.
आज मेरी प्लानिंग बहुत ही सामान्य थी. चूंकि विकेट गिर चुके थे, मैंने सेफ खेलने, सिंगल/डबल लेकर पारी बनाने और खराब गेंद पर बाउंड्री लगाने पर ध्यान दिया. कोई तय योजना नहीं थी कि आखिरी ओवरों के लिए शॉट बचाऊं. मैंने बस हालात के हिसाब से खेला. बाद में देखा कि स्पिनर गेंदबाजी कर रहा है, तो उसी के अनुसार खेला.
फील्डिंग करना बहुत पसंद है
मुझे बचपन से ही फील्डिंग बहुत पसंद है. मैं स्वाभाविक रूप से फिट हूं, इसलिए तेज दौड़ सकता हूं और मैदान को अच्छी तरह कवर कर सकता हूं. मुझे फील्डिंग में बहुत मजा आता है.
क्या सुपर ओवर के कैच के लिए तैयार थे?
सच कहूं तो मैं उस कैच के लिए तैयार नहीं था. मुझे लगा गेंद कहीं और जाएगी, लेकिन अचानक मेरे पास आ गई और मैंने कैच पकड़ लिया.
About the Author
विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें