DC vs RCB: फिर दहाड़ा बुजुर्ग शेर, 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने 10 गेंद के भीतर दिल्ली कैपिटल्स को बर्बाद कर दिया

DC vs RCB: फिर दहाड़ा बुजुर्ग शेर, 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने 10 गेंद के भीतर दिल्ली कैपिटल्स को बर्बाद कर दिया

होमखेलक्रिकेट

DC vs RCB: फिर दहाड़ा बुजुर्ग शेर, 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने 10 गेंद के भीतर दिल्ली कैपिटल्स को बर्बाद कर दिया

Last Updated:

Zoom

नई दिल्ली: अभी देश की राजधानी का अरुण जेटली स्टेडियम पूरी तरह भरा भी नहीं था कि भुवनेश्वर कुमार ने एक तूफानी यॉर्कर से स्टंप के परखच्चे उड़ा दिए. दिल्ली कैपिटल्स इस झटके से उबरी भी नहीं थी कि अपने अगले ओवर में दुनिया ने भुवी की दो और जादुई गेंद देखी. नतीजा 2.4 ओवर में दिल्ली का स्कोर 7/5. जी हां! आपने बिलकुल सही पढ़ा. आरसीबी के खिलाफ सिर्फ सात रन के भीतर दिल्ली की आधी टीम पवेलियन लौट गई.

दरअसल, घरेलू टीम दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2026 का 39वां मैच 27 अप्रैल को खेला गया. टॉस जीतकर आरसीबी ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और पावरप्ले के भीतर ही दिल्ली की आधी टीम को पवेलियन लौटा दिया. इस मैच में 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने साहिल पारख (0), ट्रिस्टन स्टब्स (5) और कप्तान अक्षर पटेल (0) का शिकार किया.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…

Source link