भारत सरकार के अनुसूचित जनजाति कार्य विभाग के केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके कल (29 अप्रैल) हरदा आएंगे। वे हरदा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह ट्रेन 29 अप्रैल को सुबह 10:20 बजे हरदा पहुंचेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री उईके 29 अप्रैल को सुबह 7:30 बजे बैतूल से प्रस्थान कर सुबह 9:30 बजे हरदा पहुंचेंगे। हरदा रेलवे स्टेशन पर आयोजित रेल संख्या 02531 बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के बाद, मंत्री उईके सुबह 11:30 बजे हरदा से भोपाल के लिए रवाना होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बनारस रेलवे स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस की विशेष उद्घाटन सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद, गाड़ी संख्या 22589/22590 बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन 28 अप्रैल से शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ के उपरांत, गाड़ी संख्या 02531 उद्घाटन विशेष सेवा 29 अप्रैल को सुबह 10:20 बजे हरदा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, रेलवे अधिकारियों और नागरिकों की उपस्थिति में एक स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके इस शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमृत भारत एक्सप्रेस के संचालन से क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त तेज, सुरक्षित और सुगम रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। इस सेवा को क्षेत्रीय संपर्क और यात्री सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Source link