चल गया पता! कैसे सिर्फ 75 पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स, सामने आई सबसे बड़ी कमजोरी

चल गया पता! कैसे सिर्फ 75 पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स, सामने आई सबसे बड़ी कमजोरी


होमखेलक्रिकेट

चल गया पता! कैसे सिर्फ 75 पर सिमटी दिल्ली कैपिटल्स, सामने आई सबसे बड़ी कमजोरी

Last Updated:

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: आरसीबी ने बीती रात दिल्ली कैपिटल्स को 75 रन पर समेटकर नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की. जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने शुरुआती चार ओवर में छह विकेट लेकर मैच पलट दिया. डेल स्टेन ने कहा कि बल्लेबाज ‘हार्ड लेंथ’ गेंदों के लिए तैयार नहीं हैं, जिससे उनकी कमजोरी उजागर हो रही है

ख़बरें फटाफट

Zoom

आरसीबी की धमाकेदार जीत ने बढ़ाई पंजाब की चिंता, प्वाइंट्स टेबल में कौन नंबर -1

नई दिल्ली: हेजलवुड और भुवनेश्वर ने 27 अप्रैल की रात पहले चार ओवरों में छह विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली को 16.3 ओवरों में 75 रन पर आउट कर दिया और नौ विकेट से आसान जीत दर्ज की. एक समय दिल्ली का स्कोर आठ रन पर छह विकेट था. अब इन हालातों पर साउथ अफ्रीका के पेसर डेल स्टेन ने अपनी राय रखी है.

दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने कहा कि वर्तमान समय में बल्लेबाज ‘हार्ड लेंथ’ (सटीक लेंथ पर की गई गेंद) के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं कर रहे हैं और जोश हेजलवुड-भुवनेश्वर कुमार ने सोमवार को यहां खेले गए आईपीएल मैच में बल्लेबाजों की यह कमजोरी उजागर कर दी.

बल्लेबाज भुवी (भुवनेश्वर), हेजलवुड, रबाडा और आर्चर जैसे तेज गेंदबाजों से खौफ नहीं खाते लेकिन उनके मन में डर रहता है क्योंकि वे जानते हैं कि यह दिग्गज गेंदबाज कहां गेंदबाजी करने वाले हैं लेकिन वह इसकी पर्याप्त तैयारी नहीं करते हैं, उनके पास इस तरह की गेंदों का कोई जवाब नहीं होता है. डर तकनीकी कौशल को लेकर है, इसमें अब बदलाव करना संभव नहीं है. देखते रहिए कि ये गेंदबाज अपना दबदबा बनाए रखते हैं. इसे ‘हार्ड लेंथ’ यूं ही नहीं कहा जाता.

स्टेन ने कहा कि बल्लेबाज अब डरते नहीं हैं, लेकिन वह हेजलवुड, भुवनेश्वर, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर जैसे गेंदबाजों की सही लेंथ पर की गई गेंदों का सामना करने के लिए पर्याप्त अभ्यास नहीं करते हैं.

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हर्शल गिब्स ने स्टेन की टिप्पणी को बल्लेबाजी के नजरिए से समझाते हुए कहा कि बल्लेबाज इन गेंदबाजों के खिलाफ आगे बढ़कर आक्रामक होकर नहीं खेलते हैं जिससे उनकी लेंथ बिगाड़ सके. गिब्स ने कहा, ‘कोई भी बल्लेबाज उनकी लेंथ बिगाड़ने और उन पर तेजी से रन बनाने की कोशिश नहीं कर रहा है.’

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें



Source link