ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत: ग्वालियर में मौत से पहले परिवार से वीडियो कॉल पर की थी बात, सीने में लगी गोली – Gwalior News

ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौत:  ग्वालियर में मौत से पहले परिवार से वीडियो कॉल पर की थी बात, सीने में लगी गोली – Gwalior News




ग्वालियर में ड्यूटी पर तैनात एक सिपाही ने अपनी गन से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। घटना सुबह 5 बजे सेकंड बटालियन के गेट की है, यहां सिपाही ड्यूटी पर तैनात था। गोली की आवाज सुनते ही अन्य साथी वहां पहुंचे तो सिपाही घायल पड़ा था, जिसे तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उसकी मौत हो गई है। पता लगा है कि घटना से पहले उसे वीडियो कॉल पर अपने परिवार से बात करते देखा गया था। घटना स्थल पर फोंरेसिक एक्सपर्ट व पुलिस की टीम पहुंच गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सीने में लगी गोली
बताया गया है कि छतरपुर नौगांव निवासी 40 वर्षीय सिपाही कुलदीप अनुरागी की ड्यूटी सेकंड बटालियन के गेट पर थी। रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक उसकी ड्यूटी थी। सुबह पांच बजे के लगभग ड्यूटी अधिकारी वहां से निकला था तो कुलदीप अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात कर रहा था। इसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। सभी पुलिसकर्मी दौड़कर वहां पहुंचे तो सिपाही घायल पड़ा था पास ही उसकी गन पड़ी थी। सीने में गोली लगी थी, तत्काल उसे लेकर हॉस्पिटल पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई है।



Source link