Last Updated:
पन्ना जिले के कल्दा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बड़ी लापरवाही सामने आई है. जहां प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन वहां गेट पर ताला लटका मिला. डॉक्टर और स्टाफ नहीं मिले. तेज बारिश और हवाओं के बीच परिजनों ने महिला को 27 किमी दूर सलेहा ले जाकर भर्ती करवाया.
अस्पताल में लटका मिला ताला, तड़पती रही गर्भवती महिला AI PHOTO
पन्ना. पन्ना जिले के कल्दा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां जननी एम्बुलेंस में बारिश के बीच प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूता महिला को अस्पताल लाया गया. लेकिन अस्पताल के गेट पर ताला लटका मिला. डॉक्टर और स्टाफ न मिलने पर परिजनों को महिला को फिर एम्बुलेंस स्टाफ ने 27 किलोमीटर दूर सलेहा ले जाकर भर्ती करवाया. इन तस्वीरों ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है. और सिस्टम पर बड़े सवाल खड़े किए हैं.
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कल्दा में स्वास्थ्य विभाग के दावों की पोल खोलता एक मामला सामने आया है. ग्राम सकतरा निवासी वंदना वर्मा को सोमवार रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई. परिजनों ने जननी एम्बुलेंस कॉल कर बुलाई और प्रसूता को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्दा लेकर पहुंचे. लेकिन अस्पताल के गेट पर ताला लटका मिला. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश और असहनीय दर्द के बीच प्रसूता महिला अस्पताल के बाहर तड़पती रही और एम्बुलेंस स्टाफ, परिजन डॉक्टर व कर्मचारियों को फोन लगाते रहे. लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया.
कोशिशों के बाद भी नहीं पहुंचा कोई स्वास्थ्यकर्मी
पीड़िता के ससुर ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज की उम्मीद लेकर आए थे. लेकिन अस्पताल बंद मिला. काफी कोशिशों के बाद भी कोई स्वास्थ्यकर्मी नहीं पहुंचा. तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश और असहनीय दर्द के बीच प्रसूता महिला अस्पताल के बाहर तड़पती रही. आखिर में महिला की हालत बिगड़ने पर उसे 27 किलोमीटर दूर सलेहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें