ब्यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स का धंधा, इंदौर में बुर्के वाली तस्कर का खुलासा, 6 गिरफ्तार

ब्यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स का धंधा, इंदौर में बुर्के वाली तस्कर का खुलासा, 6 गिरफ्तार


Last Updated:

इंदौर में खजराना पुलिस ने एमडी ड्रग्स के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है. इस रैकेट में ब्‍यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला तस्कर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं. आरोपी कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन युवाओं को नशे का आदी बनाकर करोड़ों का कारोबार चला रहे थे. पुलिस को राजस्थान कनेक्शन भी मिला है और बड़े सरगना तक पहुंचने की कोशिश जारी है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इंदौर की खजराना पुलिस ने महिला समेत 6 तस्‍कर गिरफ्तार किए हैं.

मिथिलेश गुप्‍ता
इंदौर.
शहर में बड़ा ड्रग्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है और पुलिस ने ब्‍यूटी पार्लर चलाने वाली बुर्के वाली तस्‍कर के साथ 6 अन्‍य तस्‍करों को अरेस्‍ट कर लिया गया है. इनसे पूछताछ में राजस्‍थान कनेक्‍शन सामने आया है. खजराना पुलिस ने बताया कि सभी तस्‍कर बेहद कम पढ़े-लिखे हैं, लेकिन इन्‍होंने हाई प्रोफाइल नेटवर्क बनाया था. इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि नशे का नेटवर्क अब सिर्फ बड़े अपराधियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कम पढ़े-लिखे लोग भी इसमें शामिल होकर करोड़ों का खेल चला रहे हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन बेहद संगठित तरीके से किया जा रहा था, जिसमें युवाओं को पहले नशे का आदी बनाया जाता था और फिर उन्हीं के जरिए सप्लाई चेन तैयार की जाती थी.

एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, यह इंटरस्टेट नेटवर्क है. राजस्थान पुलिस की मदद से अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस सिंडिकेट के बड़े सरगना तक पहुंच बनाई जाएगी. पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई की खास बात यह है कि ड्रग्‍स के साथ ब्‍यूटी पार्लर चलाने वाली महिला तस्कर को भी गिरफ्तार किया है, जो बुर्का पहनकर नेटवर्क चला रही थी. इस पूरे मामले में अब तक 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस का दावा है कि यह नेटवर्क सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि राजस्थान तक फैला हुआ है. ऐसे में यह मामला इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट का रूप ले चुका है, जिस पर आगे और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

कैसे खुला पूरा नेटवर्क
खजराना पुलिस ने सबसे पहले शाहरुख नाम के आरोपी को पकड़ा. पूछताछ में उसने नेटवर्क के अन्य सदस्यों के नाम बताए. इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर समीर, ओसामा, अमान और फिरदौस बी को गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया कि यह पूरा नेटवर्क आपस में जुड़ा हुआ था और हर आरोपी की अलग भूमिका तय थी.

कम पढ़ाई, लेकिन करोड़ों का कारोबार
पुलिस के अनुसार, आरोपियों की शिक्षा बेहद कम है. फिरदौस बी केवल 5वीं पास है. नारायण सिंह 9वीं तक पढ़ा है. बाकी आरोपी भी 2री से 4थी कक्षा तक ही पढ़े हैं. इसके बावजूद ये लोग हाई प्रोफाइल ड्रग्स नेटवर्क चला रहे थे. यह पहलू पुलिस के लिए भी चौंकाने वाला रहा.

महिला तस्कर का बड़ा रोल
जांच में सामने आया कि फिरदौस बी इस नेटवर्क की मुख्य कड़ी थी. वह मैरिज ब्यूरो और ब्यूटी पार्लर की आड़ में ड्रग्स सप्लाई करती थी. पहले युवाओं को नशे की लत लगाई जाती थी. बाद में उन्हीं युवाओं को पैडलर बनाकर शहर में ड्रग्स फैलाया जाता था.

राजस्थान से जुड़ा कनेक्शन
पूछताछ में चित्तौड़गढ़ निवासी नारायण सिंह का नाम सामने आया. वह इस नेटवर्क का सप्लायर था. पुलिस ने उसे इंदौर रेलवे स्टेशन पर ट्रैप कर गिरफ्तार किया. अब पुलिस राजस्थान में भी छापेमारी कर रही है. यह नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम करता था. पहले युवाओं को नशे का आदी बनाया जाता था. फिर उन्हें छोटे-छोटे पैकेट देकर सप्लाई में लगाया जाता था. इस तरह पूरा नेटवर्क तेजी से फैलाया गया.

About the Author

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link