महिला डॉक्टर के ट्रांसफर पर झूम उठी जनता! सड़कों पर जश्न, जमकर की आतिशबाजी

महिला डॉक्टर के ट्रांसफर पर झूम उठी जनता! सड़कों पर जश्न, जमकर की आतिशबाजी


Last Updated:

Rajgarh News: लोकायुक्त ने CMHO डॉ शोभा पटेल को 20 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था. इसके बावजूद 48 घंटे तक विभागीय कार्रवाई नहीं होने से जनता में भारी आक्रोश था. स्वास्थ्य विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे थे.

Zoom

लोगों ने सड़क पर आतिशबाजी की.

रिपोर्ट- राहुल विजय, राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां भ्रष्टाचार पर जीत का जश्न मनाया गया. इस मौके पर आतिशबाजी की गई. लोग सड़कों पर निकले और खुलकर खुशी जाहिर की. दरअसल CMHO डॉ शोभा पटेल के ट्रांसफर के बाद पूरे राजगढ़ में जश्न का माहौल बन गया. समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी कर इस कार्रवाई का स्वागत किया और इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी जीत बताया.

गौरतलब है कि लोकायुक्त ने सीएमएचओ डॉ शोभा पटेल को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था. इसके बावजूद 48 घंटे तक विभागीय कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश था और विभाग पर लगातार सवाल उठ रहे थे. जिले में लंबे समय से काम के बदले पैसे लेने की शिकायतें सामने आ रही थीं, जिससे आम जनता और कर्मचारी दोनों ही परेशान थे.

ट्रांसफर आदेश जारी होते ही खुशी का माहौल
जैसे ही डॉ शोभा पटेल का ट्रांसफर आदेश जारी हुआ, राजगढ़ की सड़कों पर उत्साह दिखाई दिया और लोगों ने खुलकर खुशी जाहिर की. समाजसेवी एवं हिन्दू चेतना मंच के जिलाध्यक्ष ब्रजमोहन सरावत ने इस बारे में कहा कि यह भ्रष्टाचार पर जनता की जीत है और लंबे समय से लोग इस कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे.

CMHO के निलंबन की मांग
कार्रवाई के बाद कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों में भी खुशी की लहर देखी गई. हालांकि अब भी CMHO के निलंबन की मांग जोर पकड़ रही है. इस पूरे मामले में साफ संदेश गया कि जब जनता का दबाव पड़ा, तो सिस्टम जागा. इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल जरूर खड़े किए हैं लेकिन साथ ही यह भी दिखाया है कि जनता की आवाज उठे तो असर जरूर होता है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link