महेश्वर में नाबालिग के हत्यारे को फांसी देने रैली: दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग – Maheshwar News

महेश्वर में नाबालिग के हत्यारे को फांसी देने रैली:  दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे, आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग – Maheshwar News




महेश्वर में 6 दिन पहले हुई नाबालिग सोहन जाधव की हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा है। मंगलवार शाम को सकल हिंदू समाज के बुलावे पर दो हजार से अधिक लोग सड़कों पर उतरे और रैली निकाली। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोपी शानू खान के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री के नाम आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि हत्यारे को फांसी नहीं दी गई और अपराधी के घर के अवैध हिस्से पर बुलडोजर नहीं चला, तो आंदोलन और उग्र होगा। 150 रुपए के विवाद में गई जान देर शाम हुई सभा में बंजारा समाज, हिंदू संगठनों और नेताओं ने सोहन को श्रद्धांजलि दी। क्षेत्रीय विधायक राजकुमार मेव ने कहा कि मात्र 150 रुपए के विवाद में परिवार के इकलौते बेटे की हत्या करना दिल दहला देने वाली घटना है। उन्होंने परिवार को मदद दिलाने और आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। आरोपी शानू खान ने विवाद के दौरान किशोर को जमीन पर गिराकर कोहनी से हमला किया और गर्दन पर पैर रखकर दबाया था। ज्ञापन में रखी गईं ये मुख्य मांगें आरोपी का सरकारी जमीन पर बना मकान तुरंत तोड़ा जाए। सोमाखेड़ी मार्ग पर कब्रिस्तान के बाहर बनी अवैध दुकानों को हटाया जाए। शहर के धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बाहर से आकर बसे संदिग्ध लोगों की जांच की जाए। कट्टरपंथी शिक्षा देने वालों पर नकेल कसी जाए। मृतक के परिवार को मुआवजा और व्यापार के लिए दुकान दी जाए। रैली के दौरान सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। देर शाम तक करही इलाके में इस घटना को लेकर तनाव और गुस्से का माहौल बना रहा।



Source link