‘मैं हार गई’, सोनम की बेल पर राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, दुखी मन से कही ऐसी बात

‘मैं हार गई’, सोनम की बेल पर राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, दुखी मन से कही ऐसी बात


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Mother Uma: राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम को जमानत मिल गई है. जबकि बताया जा रहा है कि केस में 90 गवाह थे, लेकिन सिर्फ 8 लोगों की गवाही ही हो पाई. इसी वजह से सोनम की बेल पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. अब सोनम की जमानत पर राजा रघुवंशी का मां उमा का दर्द छलका है और उन्होंने कहा कि शिलॉन्ग तक पैसा पहुंचाया गया. उन्हें कानून पर भरोसा था, लेकिन मैं आज हार गई हूं.

Zoom

सोनम की जमानत पर राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द

रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता

Raja Raghuvanshi Mother On Sonam Bail: चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलॉन्ग कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई है. राजा रघुवंशी के हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी. इसके बाद पुलिस की जांच में पता चला था कि पत्नी सोनम ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजा की हत्या करवाकर खाई में फेंक दिया था. बाद में पुलिस ने सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से गिरफ्तार किया था. अब उसकी रिहाई पर राजा रघुवंशी की मां का बयान भी सामने आया है.

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने कहा कि मैं बहुत दुखी हूं. सोनम को जमानत मिली तो मिली कैसे? मुझे कानून पर पूरा भरोसा था, लेकिन कानून अंधा निकला. इन लोगों ने अंदर ही अंदर खूब पैसा खिलाया और कानून बिक गया. मुझे उम्मीद थी कि आज नहीं तो कल मेरे बेटे को इंसाफ मिलेगा, लेकिन आज मेरी हार हो गई और उनकी जीत हो गई.

उन्होंने कहा कि अब सुनने में आ रहा है कि उसे पता ही नहीं था कि पुलिस उसे किस कारण से लेकर जा रही है. सोनम के घर वाले सभी आपस में मिले हुए हैं. इनका पैसा शिलॉन्ग तक जा रहा था. पुलिस ने ऐनवक्त पर साथ छोड़ दिया.

उन्होंने कहा कि 11 को उनकी शादी हुई थी. कानून की नजर में आज यदि लड़का होता, तो उसे छोड़ नहीं जाता. लेकिन लड़की है तो उसे छोड़ा जा रहा है. मैं चाहती हूं कि इस मामले में सीबीआई की फिर से जांच हो और सोनम को जेल भेजा जाए और उसे फांसी पर चढ़ाया जाए. हम लड़ाई लड़ने के लिए हाईकोर्ट तक जाएंगे.

सोनम पर लगा था पति की हत्या करवाने का आरोप
सोनम पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी की हत्या करने का आरोप लगा था. वह अपने पति के साथ मेघालय के शिलॉन्ग में हनीमून मनाने गई थी, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दोनों लापता हो गए. फिर राजा का शव एक घाटी में पड़ा हुआ मिला, जिस पर धारदार हथियार के निशान भी थे. शुरुआत में यह सिर्फ यह हत्या का मामला नजर आ रहा थी, लेकिन जांच में इसकी परतें खुलती गईं और शक की सुई पत्नी सोनम पर जाकर अटक गई. बाद में पुलिस ने सोनम और अन्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया था.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link