Last Updated:
Bhopal News: मध्य प्रदेश के भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा ने UCC और समान कानून का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया. उन्होंने इसे जनसंख्या नियंत्रण के लिए जरूरी बताया और कांग्रेस पर निशाना साधा है.
आचार्य शिवकांत(भोपाल),
MLA Rameshwar Sharma on UCC: भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा ने समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव की पहल की सराहना की और उनका आभार जताया. उन्होंने कहा कि देश में एक राष्ट्र, एक विधान की भावना को मजबूत करने के लिए सभी नागरिकों के लिए समान कानून जरूरी है. रामेश्वर शर्मा ने UCC को जनसंख्या नियंत्रण और सामाजिक संतुलन के लिए जरूरी बताया. उनका कहना है कि अलग-अलग नियमों के कारण जनसंख्या असंतुलन की समस्या बढ़ रही है, जिसे रोकने के लिए एक समान कानून जरूरी है.
वन नेशन, वन इलेक्शन का समर्थन
उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज समेत सभी वर्गों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आवास की सुविधा मिले. इसके लिए सीमित जनसंख्या और समान कानून जरूरी है. विधायक ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के विचार का भी समर्थन किया और इसे देश के लिए उपयोगी बताया.
इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी जनसंख्या नियंत्रण के लिए दो बच्चों का नारा दिया था और नसबंदी अभियान चलाया था. उन्होंने कांग्रेस से इस मुद्दे को राजनीतिक दृष्टि से न देखने की अपील की है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें