सतना में केरल की परंपराओं की झलक: अय्यप्पा मंदिर की रजत जयंती पर केरला के कलाकारों का पारंपरिक नृत्य, 18 सीढ़ी परंपरा से पूजा – Satna News

सतना में केरल की परंपराओं की झलक:  अय्यप्पा मंदिर की रजत जयंती पर केरला के कलाकारों का पारंपरिक नृत्य, 18 सीढ़ी परंपरा से पूजा – Satna News




सतना के बांधवगढ़ कॉलोनी स्थित अय्यप्पा मंदिर की 25वीं वर्षगांठ पर केरल समाज के लोगों ने मंगलवार शाम शहर में एक शोभायात्रा निकाली। इस अवसर पर केरल से आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किए। कृष्णानगर स्थित निरंकारी भवन से शुरू हुई यह शोभायात्रा सेमरिया चौक, सिंधी कैंप और दयालदास चौक होते हुए बांधवगढ़ कॉलोनी के अय्यप्पा मंदिर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में समाज की महिलाएं पारंपरिक पोशाक में शामिल हुईं, और इसका सर्व समाज के लोगों ने स्वागत किया। 18 सीढ़ियों पर सबरीमाला परंपरा के अनुसार पूजा की
मंदिर में सबरीमाला शैली में विशेष ‘पड़ी पूजा’ का आयोजन किया गया। अय्यप्पा सेवा समिति के सचिव के एल शिवन पिल्लै ने बताया कि भगवान अय्यप्पा की 18 सीढ़ियों पर सबरीमाला परंपरा के अनुसार पूजा की जाती है, जिसे भक्तों की तपस्या और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। रजत जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को सामूहिक महागणपति होमम उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान भगवान अय्यप्पा का घी, चंदन और केरल से लाए गए 25 पवित्र कलशों द्वारा अभिषेक किया जाएगा। इसी दिन चित्रकला, रंगोली प्रतियोगिता और भजन संध्या का भी आयोजन होगा। देखें तस्वीरें



Source link