सागर के मोतीनगर में लकड़ी के टाल में आग: फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, धुआं उठते देख हड़कंप मचा – Sagar News

सागर के मोतीनगर में लकड़ी के टाल में आग:  फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में पाया काबू, धुआं उठते देख हड़कंप मचा – Sagar News




सागर के मोतीनगर इलाके में थाने के पास बने लकड़ी के टाल में सोमवार देर रात आग लग गई। आग की लपटें और धुआं उठते देख हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। सूचना पर निगम की फायर फाइटर गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की मशक्कत शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग में टाल में रखी लकड़ी जली है। गनीमत रही थी आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था। क्योंकि टाल के आसपास रहवासी इलाका लगा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मुकुल पुरोहित ने बताया कि हमारे किराएदार सतनाम सिंह के टाल में आग लगी थी। सूचना पर तत्काल पुलिस को जानकारी दी। आग बुझा ली गई है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।



Source link