90 गवाह, सिर्फ 8 की गवाही, राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को कैसे मिली जमानत?

90 गवाह, सिर्फ 8 की गवाही, राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को कैसे मिली जमानत?


Last Updated:

Raja Raghuvanshi Wife Sonam: इंदौर के राजा रघुवंशी अपने पत्नी सोनम के साथ हनीमून मनाने के लिए मेघायल के शिलांग गए थे. बाद में उनका शव घाटी में पड़ा हुआ मिला. फिर पुलिस जांच में सोनम ही हत्या की मास्टरमाइंड निकली. लेकिन केस में बड़ा ट्विस्ट आया है, जब शिलांग की अदालत ने सोनम को जमानत दे दी. लेकिन चार्जशीट में एक बड़ा झोल सामने आया है.

Zoom

राजा रघुवंशी मर्डर केस में सोनम को कैसे मिली जमानत?

रिपोर्ट-मिथिलेश गुप्ता

How Sonam Raghuvanshi Get Bail: इंदौर के चर्चित चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस में अहम मोड़ उस समय आया, जब मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट द्वारा जमानत दे दी गई. बताया जा रहा है कि उसे जमानत सोमवार को ही मिल गई थी, लेकिन जानकारी मंगलवार को सामने आई है. अब यह भी पता चला है कि उन्हें जमानत कैसे मिली. जब राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने अपने निजी वकील को शिलांग में फोन लगाकर केस के बारे में जानकारी मांगी, तो उन्होंने विपिन को जमानत के बारे में बताया, जिसे सुनकर विपिन को काफी धक्का लगा.

पुलिस ने सोनम को क्यों किया गिरफ्तार, चार्जशीट में जिक्र नहीं
सोनम को जमानत मिलने की वजह विपिन ने बताई कि जब शिलांग पुलिस ने सोनम को गाजीपुर से गिरफ्तार किया था, तब उसे यह नहीं बताया गया था कि पुलिस सोनम को क्यों गिरफ्तार कर रही है? इस प्वाइंट का जिक्र पुलिस ने चार्जशीट में भी नहीं किया. 990 पन्नों की पुलिस ने चार्जशीट पेश की थी. इसके बावजूद सोनम को जमानत मिलने पर विपिन ने शिलांग पुलिस और न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. विपिन ने आशंका जताई है कि सोनम के बाद बाकी आरोपियों को भी जमानत मिल सकती है.

केस में सिर्फ 8 लोगों की हो पाई गवाही
राजा रघुवंशी मर्डर केस में कुल 90 गवाह थे. इसमें सिर्फ 8 लोगों की ही गवाही हो पाई थी. केस में बाकी लोगों की गवाही भी नहीं हो पाई, फिर बीच में ही मुख्य आरोपी सोनम को जमानत मिल गई. इसी वजह से बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं. क्या चार्जशीट में इस बात सोनम को किस लिए गिरफ्तार किया गया. इस बात का जिक्र ना होना ही रिहाई का वजह बना है?

सोनम ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी राजा रघुवंशी की हत्या
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी पिछले साल मई में हुई थी. इसके बाद दोनों हनीमून मनाने के लिए शिलांग गए थे. बाद में दोनों पति-पत्नी के गायब होने की खबर सामने आई. फिर 2 जून को राजा का शव शिलांग की एक घाटी से मिला था. बाद में पुलिस जांच में पता चला कि पत्नी सोनम ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करवा दी और शव को खाई में फेंक दिया. फिर पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर लिया.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link