BJP नेताओं की AC कार छीनकर दे दो जेब में प्याज, सिंधिया पर दिग्विजय ने कसा तंज

BJP नेताओं की AC कार छीनकर दे दो जेब में प्याज, सिंधिया पर दिग्विजय ने कसा तंज


Last Updated:

केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ‘जेब में प्याज’ रखने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और सियासी चर्चाओं का केंद्र बन गया है. इस वीडियो ने जहां आम लोगों का ध्यान खींचा है, वहीं राजनीतिक हलकों में भी नई बहस छेड़ दी है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी टिप्पणी की है.

Zoom

दिग्विजय बनाम सिंधिया

गुना. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ‘जेब में प्याज’ वाला वीडियो जहां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वहीं इसने सियासी गलियारों में भी हलचल मचा दी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक तरफ सिंधिया की तारीफ की तो दूसरी तरफ भाजपा नेताओं पर तीखा तंज भी कस दिया.

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि सभी भाजपा नेताओं को सिंधिया से सीखना चाहिए, उनकी AC कारें वापस ले लेनी चाहिए और सबको जेब में प्याज लेकर चलना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा कि इतने बड़े राजघराने में जन्म लेने के बावजूद सिंधिया जिस सादगी का परिचय दे रहे हैं, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है.

जेब में प्याज रखो, गर्मी में कुछ नहीं होगा- सिंधिया
दरअसल, शिवपुरी में एक जनसभा के दौरान सिंधिया ने कहा था कि वह अपनी कार में AC नहीं चलाते, बस जेब में प्याज रखते हैं जो शरीर का तापमान नियंत्रित रखता है. यह कहते हुए उन्होंने जेब से प्याज निकालकर दिखाया और बोले- ‘जेब में प्याज रखो, 51 डिग्री की गर्मी में भी कुछ नहीं होगा.’ इस मौके पर एक बुजुर्ग काका ने भी मुस्कुराते हुए अपनी जेब से प्याज निकाल दिखाई जिससे सभा का माहौल एकदम आत्मीय हो गया.

सिंधिया के इस अंदाज ने जहां जनता का दिल जीता, वहीं दिग्विजय के ट्वीट ने इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक रंग दे दिया है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया राजनीतिक हलकों में भी नई बहस छेड़ दी है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link