MP के गुना में 3 लड़कों ने किया लड़की का गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाई तब जागी पुलिस

MP के गुना में 3 लड़कों ने किया लड़की का गैंगरेप, पीड़िता ने जहर खाई तब जागी पुलिस


Last Updated:

सोनखरा की युवती से तीन युवकों ने किया दुष्कर्म, युवती ने जहर खाकर जताया विरोध- पुलिस ने देहाती नालसी ली, आरोपियों की तलाश जारी

Zoom

मध्य प्रदेश के गुना जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गुना जिले के सोनखरा गांव की एक युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद युवती ने जहर खाकर अपना विरोध जताया. गैंगरेप की यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार जारी है.

पुलिस के अनुसार एक आरोपी युवक पीड़िता को बाइक पर बैठाकर शिवपुरी की ओर ले गया. वहां उसके दो और साथी पहले से मौजूद थे. तीनों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई से संपर्क किया और भाई उसे घर वापस लाया. घटनास्थल की सटीक जानकारी पीड़िता को फिलहाल याद नहीं है.

मानसिक आघात से व्यथित युवती ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान महिला उप-निरीक्षक ने उसके बयान दर्ज किए, तब सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई.

पुलिस ने अभी जीरो नंबर पर देहाती नालसी दर्ज कर ली है और जल्द ही औपचारिक एफआईआर पंजीबद्ध की जाएगी. तीनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

यह ख़बर बिल्कुल अभी आई है और इसे सबसे पहले आप News18Hindi पर पढ़ रहे हैं. जैसे-जैसे जानकारी मिल रही है, हम इसे अपडेट कर रहे हैं. ज्यादा बेहतर एक्सपीरिएंस के लिए आप इस खबर को रीफ्रेश करते रहें, ताकि सभी अपडेट आपको तुरंत मिल सकें. आप हमारे साथ बने रहिए और पाइए हर सही ख़बर, सबसे पहले सिर्फ Hindi.News18.com पर…



Source link