Last Updated:
MP Gangrape News: मध्य प्रदेश के गुना के सोनखरा गांव में युवती से तीन युवकों ने गैंगरेप किया. इसके बाद जहर खाने के बाद अस्पताल में भर्ती लड़की भर्ती है. पुलिस ने जीरो पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज की.
एमपी के गुना में एक युवती का गैंगरेप हुआ है. ( प्रतीकात्मक तस्वीर)
मध्य प्रदेश के गुना जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. गुना जिले के सोनखरा गांव की एक युवती के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया. गैंगरेप के बाद युवती ने जहर खाकर अपना विरोध जताया. गैंगरेप की यह घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है. पीड़िता फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार जारी है.
पुलिस के अनुसार एक आरोपी युवक पीड़िता को बाइक पर बैठाकर शिवपुरी की ओर ले गया. वहां उसके दो और साथी पहले से मौजूद थे. तीनों ने मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद पीड़िता ने अपने भाई से संपर्क किया और भाई उसे घर वापस लाया. घटनास्थल की सटीक जानकारी पीड़िता को फिलहाल याद नहीं है.
मानसिक आघात से व्यथित युवती ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान महिला उप-निरीक्षक ने उसके बयान दर्ज किए, तब सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई.
पुलिस ने अभी जीरो नंबर पर देहाती नालसी दर्ज कर ली है और जल्द ही औपचारिक एफआईआर पंजीबद्ध की जाएगी. तीनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.
About the Author
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें