NH-44 पर स्टार्ट करते ही बाइक में लगी आग: मुरैना में पलभर में जलकर खाक, बाइक चालक बाल-बाल बचा – Morena News

NH-44 पर स्टार्ट करते ही बाइक में लगी आग:  मुरैना में पलभर में जलकर खाक, बाइक चालक बाल-बाल बचा – Morena News




मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-44 पर स्थित देवरी-हिंगोना मार्ग पर मंगलवार रात एक बाइक में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी बाइक जलकर खाक हो गई। हालांकि बाइक सवार युवक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण युवक अपनी होंडा साइन बाइक स्टार्ट कर रहा था। जैसे ही उसने बाइक चालू की, उसमें अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही बाइक सवार युवक तुरंत पीछे की ओर कूद गया, जिससे वह सुरक्षित बच गया। मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि बाइक में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है। बाइक पूरी तरह जल चुकी है, जबकि चालक सुरक्षित है। आग लगने के कारण तकनीकी मामला माना जा रहा है। साथ ही डायल-112 को भी सूचना दे दी गई है।



Source link