VIDEO: विराट कोहली ने तोड़ा दिल, बच्चे ने गुस्से में सामने फेंक दिया बल्ला

VIDEO: विराट कोहली ने तोड़ा दिल, बच्चे ने गुस्से में सामने फेंक दिया बल्ला


होमखेलक्रिकेट

VIDEO: विराट कोहली ने तोड़ा दिल, बच्चे ने गुस्से में सामने फेंक दिया बल्ला

Last Updated:

विराट कोहली के एक नन्हे फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इंडियन प्रीमियर लीग में जीत पर जीत दर्ज कर रही मौजूदा चैंपियन के पूर्व कप्तान के पीछे एक बच्चा ऑटोग्राफ के लिए भागा था. सिक्योरिटी गार्ड ने उसे विराट से मिलने नहीं दिया और ना ही उन्होंने पलटकर देखा. गुस्से में बच्चे ने अपना बल्ला फेंक दिया.

Zoom

VIDEO: विराट कोहली ने तोड़ा दिल, बच्चे ने गुस्से में सामने फेंक दिया बल्ला,

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान विराट कोहली और एक युवा फैन का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बन गया है. इसमें दावा किया जा रहा है कि स्टार क्रिकेटर ने ऑटोग्राफ मांग रहे बच्चे को नजरअंदाज कर दिया. ऐसे में सवाल उठने लगे कि क्या वाकई विराट इतने घमंडी हैं कि एक बच्चे के रोकने पर भी नहीं रुके जबकि वहीं इतनी ज्यादा भीड़ भी नहीं थी. मन में सवाल यह भी उठता है कि यह वीडियो सच है या फिर इसके साथ छेड़खानी कि गई है. इस वीडियो की सच्चाई की पता तो नहीं चल पाया है लेकिन विराट कोहली की इसके लिए आलोचना करना गलत है.

वीडियो में दिखाया गया है कि एक छोटा बच्चा मैच के बाद टीम होटल के बाहर बैट लेकर उत्सुकता से इंतजार कर रहा है. इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के खिलाड़ी ठहरे थे. जैसे ही कोहली वहां से गुजरते हैं, बच्चा उनसे मिलने की कोशिश करता है लेकिन सुरक्षा कर्मी उसे रोक देते हैं. कुछ देर बाद बच्चा गुस्से में अपना बैट फेंक देता है, रोने लगता है और अपने माता-पिता की ओर दौड़ जाता है. इस प्रतिक्रिया ने दर्शकों को भावुक कर दिया है.



Source link