देवास के नवादा में किसान की हार्ट अटैक से मौत: टेंट का काम कर घर लौटे किसान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित किया – Dewas News

देवास के नवादा में किसान की हार्ट अटैक से मौत:  टेंट का काम कर घर लौटे किसान की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित किया – Dewas News




देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र स्थित नवादा गांव में बुधवार शाम एक किसान की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान 55 वर्षीय किशन कन्हैयालाल पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कन्हैयालाल पटेल खेती-किसानी के साथ टेंट व्यवसाय भी करते थे। बुधवार शाम वे अपने घर के पास टेंट लगाने के काम की देखरेख कर रहे थे। काम पूरा करने के बाद वे घर लौटे और पानी पिया, इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन तुरंत उन्हें देवास जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अचानक हुई इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। सूचना मिलने के बाद शव को जिला अस्पताल के पीएम रूम में रखवाया गया है। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।



Source link