बच्ची खरीद-फरोख्त की आरोपी फिर से रिमांड पर: बड़ा राज खुलने के कयास; तीन जेल भेजे गए, दो पहले से सलाखों के पीछे – Sheopur News

बच्ची खरीद-फरोख्त की आरोपी फिर से रिमांड पर:  बड़ा राज खुलने के कयास; तीन जेल भेजे गए, दो पहले से सलाखों के पीछे – Sheopur News




श्योपुर में ढाई साल की बच्ची को राष्ट्रीय राजमार्ग-552 पर लावारिस छोड़ने के मामले में न्यायालय ने बुधवार को तीन आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एक महिला आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर रखा गया है। सूत्रों का कहना है कि महिला से कोई बड़ा राज खुल सकता है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपी सामने आए हैं। मुख्य आरोपी मयंक और उसकी पत्नी कृतिका को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वे दोनों 27 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। पुलिस ने चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था, जिनमें से नीता जैन, वैभव जैन और हेमलता को बुधवार को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया। आरोपी मनीषा को मामले की अहम कड़ी मानते हुए पुलिस ने रिमांड पर लिया है। पुलिस का मानना है कि मनीषा से पूछताछ के बाद इस घटनाक्रम से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं। 18 अप्रैल को सामने आया मामला यह मामला 18 अप्रैल को सामने आया था, जब ढाई साल की एक बच्ची को एनएच-552 पर लावारिस हालत में पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मयंक और कृतिका ही बच्ची को वहां छोड़कर फरार हुए थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गहन जांच शुरू की, जिसमें अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई। साक्ष्यों के आधार पर अतिरिक्त आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। हर पहलू की हो रही जांच पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि बच्ची को इस तरह छोड़ने के पीछे क्या कारण थे और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। आने वाले दिनों में मामले में और खुलासे होने की संभावना है। बच्ची के असली माता-पिता की तलाश के प्रयास भी जारी हैं।



Source link