रायन रिकेल्टन ने 23 गेंद में ठोकी तूफानी फिफ्टी, SRH के गेंदबाजों को दहलाया

रायन रिकेल्टन ने 23 गेंद में ठोकी तूफानी फिफ्टी, SRH के गेंदबाजों को दहलाया


होमखेलक्रिकेट

रायन रिकेल्टन ने 23 गेंद में ठोकी तूफानी फिफ्टी, SRH के गेंदबाजों को दहलाया

Last Updated:

IPL 2026 MI vs SRH Ryan Rickelton blistering fifty: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रायन रिकल्टन ने 23 गेंद में फिफ्टी ठोककर सनसनी मचा दी. रिकल्टन ने छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

Zoom

रायन रिकल्टन ने 23 गेंद में ठोकी फिफ्टी

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 41वें मैच में मुंबई इंडियंस के ओपनर बल्लेबाज रायन रिकल्टन ने अपनी तूफानी बैटिंग से धूम मचा दी. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में रिकल्टन ने सिर्फ 23 गेंद मेंं अपना पचासा पूरा कर लिया. रायन रिकेल्टन का इस सीजन यह दूसरी फिफ्टी है, जबकि आईपीएल करियर में उनका ये चौथा अर्धशतक था. रिकल्टन की इस दमदार बल्लेबाजी के कारण ही सनराइजर्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार शुरुआत की.

रिकल्टन मैच में विल जैक्स के साथ ओपनिंग करने मैदान पर उतरे थे. हालांकि, विल जैक्स 42 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हो गए. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. इस तरह रिकल्टन के साथ मिलकर विल जैक्स ने मुंबई इंडियंस की तरफ से पहले विकेट के लिए 43 गेंद में 93 रनों की पार्टरनशिप की. विल जैक्स को नीतीश कुमार रेड्डी ने ईशान किशन के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट कराया.

मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी थी पहले बैटिंग

वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. हार्दिक ने इस मुकाबले के लिए टीम में दो बदलाव किए. सनराइजर्स के खिलाफ मैच में मिचेल सैंटनर और क्विंटन डिकॉक को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया. डिकॉक की जगह टीम में रायन रिकेल्टन की वापसी हुई, जबकि सैंटनर की जगह रॉबिन मिंज को मौका दिया गया. कप्तान हार्दिक ने बताया कि क्विंटन डिकॉक को कलाई में चोट है, जिसके कारण वह नहीं खेल रहे हैं.

मुंबई इंडियंस को तीसरी जीत की तलाश

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की हालत खराब है. मुंबई इंडियंस इस सीजन में अब तक कुल 7 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उसे सिर्फ 2 में जीत मिली है. यही कारण है कि पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मुंबई इंडियंस सनराइजर्स के खिलाफ अपनी तीसरी जीत दर्ज करेगी.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें



Source link