रतलाम RDA अध्यक्ष बने मनोहर पोरवाल: प्रवीण सोनी और गोविंद काकाणी उपाध्यक्ष; कार्यकारिणी में पांच सदस्य भी शामिल – Ratlam News

रतलाम RDA अध्यक्ष बने मनोहर पोरवाल:  प्रवीण सोनी और गोविंद काकाणी उपाध्यक्ष; कार्यकारिणी में पांच सदस्य भी शामिल – Ratlam News




लंबे समय के इंतजार के बाद आखिरकार रतलाम विकास प्राधिकरण (आरडीए) के पद पर मनोहर पोरवाल को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। इनके साथ ही पहली बार दो उपाध्यक्ष व पांच सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किया है। प्रवीण सोनी और गोविंद काकाणी को उपाध्यक्ष बनाया है। कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह गोयल, राजेंद्र मौर्य, धीरज व्यास, राखी व्यास और किरण महावर को शामिल किया है। बता दे कि राज्य शासन ने अन्य जिलो में आरडीए के पद पर नियुक्ति कर दी थी। लेकिन रतलाम को लेकर होल्ड कर रखा था। पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल भी नए अध्यक्ष के पद की दौड़ में थे। अशोक पोरवाल प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खास समर्थकों में से है। लेकिन उनकी नहीं चली। मंत्री काश्यप के खास समर्थक है पोरवाल नए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल मंत्री व रतलाम विधायक चेतन्य काश्यप के खास समर्थकों में से है। इसके पहले भी वह पार्टी में कई पदों पर रह चुके है। बुधवार शाम को राज्य शासन ने नियुक्ति का आदेश जारी किया। नियुक्ति के बाद नए अध्यक्ष पोरवाल ने भोपाल में सीएम डॉ. मोहन यादव व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से मुलाकात की। जारी आदेश में राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सभी नियुक्तियां संबंधित पदाधिकारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी मानी जाएंगी। ये नियुक्तियां आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।



Source link