Last Updated:
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल से रेफर करने के दौरान कथित तौर पर उसके परिजनों से एंबुलेंस साफ कराई गई. वायरल वीडियो में महिला रिश्तेदार को एंबुलेंस साफ करते हुए दिखाए जाने के बाद यह मामला सुर्खियों में आ गया है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
एंबुलेंस साफ करते हुए मरीज के परिजन का एआई फोटो
कटनी. मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है, जिसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाने से पहले उसके परिजनों को एंबुलेंस साफ करने के लिए मजबूर किया गया. वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल व्यक्ति से परिजन एंबुलेंस साफ करते नजर आ रहे हैं जबकि मरीज की हालत नाजुक बताई जा रही है. सोशल मीडिया से लेकर जिले में प्रशासन की कार्यप्रणाली को लेकर तीखी आलोचना हो रही है.
आपको बता दें कि 32 साल के राहुल बमेन केरल गांव के पास सड़क दुर्घटना का शिकार होने के बाद काफी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद उन्हें तुरंत कटनी के जिला अस्पताल लाया गया. डॉक्टर ने मरीज की नाजुक हालत देखकर जबलपुर के लिए रेफर कर दिया. इसी बीच मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट करने की प्रक्रिया के दौरान एक वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को विवादों में ला दिया है. वीडियो में कथित तौर पर घायल के परिजन, एक महिला रिश्तेदार को 108 एंबुलेंस की सफाई करते हुए देखा जा सकता है, जबकि पास में एक कर्मचारी खड़ा नजर आ रहा है. इस दृश्य के सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में अव्यवस्था और अमानवीय व्यवहार के आरोप लगाए जा रहे हैं.
अस्पताल प्रशासन का सख्त एक्शन
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा ने कहा कि हमें इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन हमने घटना का संज्ञान लिया है. एंबुलेंस चालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है और अन्य स्टाफ को भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने की चेतावनी दी गई है. एंबुलेंस चालक और संबंधित प्रभारी को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब मांगा गया है. आगे की कार्रवाई उनके स्पष्टीकरण के आधार पर तय की जाएगी. वहीं, एंबुलेंस सेवा संचालित करने वाली निजी एजेंसी ने भी इस मामले में कार्रवाई करते हुए कथित रूप से शामिल दो कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें