अचानक घनघनाई 112 नंबर की घंटी, सामने से आई आवाज- पटरी पर मरने के लिए लेटा है शख्स, जानिए फ

अचानक घनघनाई 112 नंबर की घंटी, सामने से आई आवाज- पटरी पर मरने के लिए लेटा है शख्स, जानिए फ


Last Updated:

Sehore News: एमपी के सीहोर में डायल 112 टीम ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश कर रहे युवक की जान बचा ली. सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की, युवक को समय रहते ढूंढ लिया और ट्रेन आने से पहले सुरक्षित बचा लिया गया.

Zoom

डॉ प्रदीप एस चौहान (सीहोर रिपोर्टर), 

Sehore suicide attempt case: सीहोर जिले से एक बड़ी और राहत भरी घटना सामने आई है, जहां डायल 112 की टीम की सूझबूझ और तेज कार्रवाई से एक युवक की जान बचा ली गई. यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम थूनाकला के पास रेलवे ट्रैक का है. जानकारी के अनुसार, डायल 112 को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के इरादे से लेटा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम बिना समय गंवाए मौके के लिए रवाना हो गई. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत आसपास के क्षेत्र में तलाश शुरू कर दी.

पुलिस ने युद्ध स्तर पर खोज अभियान चलाया और रेलवे ट्रैक के आसपास के इलाके को खंगालना शुरू किया. कुछ ही समय बाद टीम को वह व्यक्ति रेलवे ट्रैक के पास मिला, जो आत्महत्या के इरादे से वहां मौजूद था और ट्रेन आने का इंतजार कर रहा था.

डायल 112 की टीम ने दिखाई तत्परता
डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत उस युवक को सुरक्षित स्थान पर हटाया और उसे समझाइश दी. समय रहते कार्रवाई होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और युवक की जान बच गई. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अगर टीम थोड़ी भी देर करती तो ट्रेन आने से गंभीर दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन टीम की सतर्कता और जल्द फैसला ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. बचाए गए युवक को बाद में काउंसलिंग के लिए भी समझाया गया ताकि वह किसी भी तरह के गलत कदम से दूर रहे. पुलिस ने बताया कि इस तरह की घटनाओं में समय पर सूचना मिलना बहुत जरूरी होता है, जिससे तुरंत कार्रवाई की जा सके.

इस पूरी घटना के बाद स्थानीय लोगों ने भी डायल 112 टीम की सराहना की है और उनकी तत्परता को एक सराहनीय कदम बताया है. पुलिस प्रशासन ने भी टीम की इस बहादुरी और जिम्मेदारी भरे काम की प्रशंसा की है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link