Last Updated:
Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार, त्रयोदशी और तीज दोनों का महत्व लगभग समान होता है. इस दिन भगवान शिव और गणपति की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी संकेत दे रही है. जानें आज (बुधवार) का सिंह राशिफल…
Aaj Ka Singh Rashifal 29 April 2026, Leo Daily Horoscope: बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के साथ हस्त नक्षत्र का विशेष संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी तिथि पर प्रदोष व्रत भी रखा जाता है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार त्रयोदशी और तीज दोनों का महत्व लगभग समान होता है. इस दिन भगवान शिव और गणपति की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सिंह राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी संकेत दे रही है.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आज का दिन सामान्य रहने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है. विशेष रूप से महिला सहकर्मियों के साथ व्यवहार में संतुलन बनाए रखें, क्योंकि अनावश्यक बातचीत आपके काम पर असर डाल सकती है. वहीं, विद्यार्थियों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बनी रहेगी, जिससे बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ संकेत लेकर आया है. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. खासतौर पर गिफ्ट आइटम्स से जुड़े व्यापारियों को अच्छा लाभ मिल सकता है. इसके अलावा पशुओं या उनसे संबंधित वस्तुओं के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए भी दिन फायदेमंद रहेगा. निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं,
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन राहत देने वाला रहेगा. जिन लोगों को पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं परेशान कर रही थीं, उनमें सुधार देखने को मिलेगा. खासकर बुजुर्गों की सेहत में तेजी से सुधार आने के संकेत हैं. हालांकि, खानपान का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि स्वास्थ्य बेहतर बना रहे.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक संबंध सामान्य रहेंगे. पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता आएगी. प्रेमियों के भी दिन अच्छा है. लव लाइफ में आ रही बाधाएं दूर होंगी. आपसी तालमेल बेहतर बना रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज के दिन उत्तर दिशा की और यात्रा नहीं करना चाहिए. जरूरी हो तो थोड़ा सबूत धनिया खाए फिर पश्चिम दिशा की ओर थोड़ा चले फिर यात्रा प्रारंभ करें. साथ ही आज के दिन गणपति जी का दर्शन पूजन शुभ रहेगा.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.