Last Updated:
Garhpahara to Bamhori fourline Road: सागर में फोरलेन सड़कों का विस्तार हो रहा है. वहीं गढ़पहरा से बम्होरी तक भी फोरलाइन सड़क का निर्माण किया जाएगा. इस 24 किलोमीटर लंबी फोरलेन के अपग्रेड होने की वजह से आसपास के कई गांवों को फायदा मिलेगा. यह सड़क नेशनल हाईवे 44 पर कनेक्ट करेगी. इस सड़के के बाद गढ़पहरा से बम्होरी तक लगभग 6 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी.
सागर. बुंदेलखंड के सागर जिले में एक तरफ जहां सागर शहर के चारों तरफ फोरलेन सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और उनकी कनेक्टिविटी देश प्रदेश के बड़े-बड़े नगरों महानगरों से की जा रही है तो दूसरी तरफ अब सागर शहर के अंदर से भी फोरलेन करने की तैयारी कर ली गई है. यहां नेशनल हाईवे 44 से शहर और ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 24 किलोमीटर लंबी फोरलेन बनाने की घोषणा की गई है. अभी इस रास्ते पर डबल सड़क है इसको 24 करोड़ की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है और यह डबल से फोरलेन सड़क के रूप में तब्दील हो जाएगी.
हालांकि, घोषणा के पहले से ही यहां पर डीपीआर से लेकर सर्वेक्षण तक लगभग पूरा कर लिया गया है और प्रशासनिक स्वीकृति के लिए भी सैद्धांतिक सहमति पहले ही बन चुकी थी लेकिन मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद इसका बनना अब लगभग तय हो गया है.
इस फोरलेन का लगभग 12 किलोमीटर हिस्सा शहर की सीमा से होकर गुजर रहा है जिसकी वजह से शहर की और ग्रामीण क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. यहां से टू व्हीलर और फोर व्हीलर वालों के लिए गढ़पहरा से बम्होरी तक का रास्ता लगभग 6 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी.
कहां-कहां से गुजरेगी ये फोरलेन
गढ़पहरा से लेकर बम्होरी तक बनाए जाने वाली इस फोरलेन सड़क की बात करें तो इसमें बम्होरी, बाबूपुरा, सिरोंजा, बड़तुमा, मकरोनिया, रजाखेड़ी, कैंट से होते हुए सदर कबूला पुल तक और इसके बाद राठौर बंगाला से आगे बढ़ते हुए भैंसा, भैंसा पहाड़ी, कपूरिया, कुडारी होते हुए गढ़पहरा से गुजर कर नेशनल हाईवे 44 पर कनेक्ट करेगी. इस 24 किलोमीटर लंबी फोरलेन के अपग्रेड होने की वजह से आसपास के गांव को भी फायदा मिलेगा और इस सड़क की दोनों हिस्सों से नेशनल हाईवे पर पहुंच सकेंगे.
इन क्षेत्र के लोगों को मिलेगा फायदा
इस सड़क के किनारे सागर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर और ऐतिहासिक किला मौजूद है. इसके अलावा इसी सड़क से कृषि उपज मंडी बाईपास भी जुड़ा हुआ है. साथ ही यहां पर प्रसिद्ध शनिदेव मंदिर कैंट परिषद छावनी क्षेत्र मकरोनिया नगर पालिका सरकारी कॉलेज डाइट कॉलेज मिलिट्री स्टेशन सांची दुग्ध प्लांट वन विभाग की डिपो और नर्सरी, आधा दर्जन से अधिक प्राइवेट कॉलेज है जिसे हजारों स्टूडेंटों को, किसानों को, रोजमर्रा के कार्य करने वाले, आने जाने वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें