ग्वालियर में छात्रा ने खुद को मारी गोली, मौत: सुसाइड नोट में लिखा- कम नंबर आए हैं, परिवार का नाम रोशन नहीं कर सकी – Gwalior News

ग्वालियर में छात्रा ने खुद को मारी गोली, मौत:  सुसाइड नोट में लिखा- कम नंबर आए हैं, परिवार का नाम रोशन नहीं कर सकी – Gwalior News




ग्वालियर में 11वीं की छात्रा ने पिता की पिस्तौल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली सीने में लगी। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना बुधवार सुबह गिरराज जी मंदिर, घोसीपुरा बहोड़ापुर की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लिया। घटनास्थल से छात्रा के रजिस्टर में चार लाइनें लिखी मिलीं- “मेरे कम मार्क्स आए हैं। मैं परिवार का नाम रोशन नहीं कर सकी, इसलिए यह कदम उठा रही हूं। गुड बाय।” पुलिस ने रजिस्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और फिंगरप्रिंट टीम को भी बुलाया गया। फिलहाल पुलिस प्राथमिक तौर पर यही मान रही है कि परीक्षा में कम अंक आने के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया।



Source link