Last Updated:
Parthiv Patel Statement on Gujarat Titans Batting: गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी को लेकर टीम के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने बड़ा बयान दिया है. आरसीबी के खिलाफ टीम के होम मैच से पहले पार्थिव ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमें कोई खास रणनीतिक बदलाव करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि हम जैसे खेल रहे हैं और जैसे मैच में उतर रहे हैं, उससे हम काफी सहज हैं.’
पार्थिव पटेल ने टीम की बल्लेबाज पर दिया बयान.
अहमदाबाद. गुजरात टाइटंस के टॉप ऑर्डर को आईपीएल की कुछ दूसरी टीमों की तरह आक्रामक नहीं खेलने के लिए आलोचना झेलनी पड़ी है, लेकिन असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने टीम की सोच में किसी बदलाव से इनकार किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर होने वाले अगले मैच से पहले पार्थिव को याद दिलाया गया कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में 13 ओवर से कम में 128 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप के बावजूद टाइटंस की टीम सिर्फ 205 रन ही बना पाई थी और फिर एक ओवर से ज्यादा बाकी रहते मैच हार गई थी. ओपनर साई सुदर्शन 57 गेंद में शतक बनाने के लिए सवालों में आ गए थे.
आज के समय में इसे धीमा माना जाता है, खासकर जब हम वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य और अभिषेक शर्मा जैसे ओपनर्स का स्ट्राइक रेट देखते हैं. मैच से पहले भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि हमें कोई खास रणनीतिक बदलाव करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि हम जैसे खेल रहे हैं और जैसे मैच में उतर रहे हैं, उससे हम काफी सहज हैं. जाहिर है क्रिकेट को अलग अंदाज में खेलने को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन मुझे लगता है कि हम वैसे ही खेल रहे हैं जैसे हम खेलना चाहते हैं.’
मिडिल ऑर्डर में पावर हिटिंग की कमी पर क्या कहा?
उनसे मिडिल ऑर्डर में पावर हिटिंग की कमी पर भी सवाल किया गया, लेकिन पार्थिव ने उनका बचाव किया. उन्होंने कहा, ‘आप देख सकते हैं कि हमारा टॉप ऑर्डर ज्यादातर गेंदें खेलता है, लगभग 15वें या 16वें ओवर तक और जहां तक तैयारी की बात है, मैं आपको यकीन दिला सकता हूं कि हम यह पक्का करते हैं कि वे अच्छी तरह तैयार हों. हमारे पास ऐसी सुविधाएं हैं जहां हम ओपन नेट सेशन कर सकते हैं. जैसे कि हमने कल अपने लोअर मिडिल ऑर्डर या मिडिल ऑर्डर के साथ एक सेशन किया था.’
पार्थिव ने कहा, ‘तो हम उन्हें जितना हो सके उतना मौका देने की कोशिश करते हैं. जैसा कि मैंने कहा, हम एक ऐसी टीम हैं जो अपने हर बल्लेबाज पर भरोसा करती है, चाहे कोई भी खेल रहा हो. और हमें उन पर पूरा भरोसा है. हम यह पक्का कर रहे हैं कि वे अहम मैचों के लिए तैयार रहें और अगर वैसी स्थिति आए तो वे अच्छा प्रदर्शन कर सकें.’
About the Author
शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें