धार में पिकअप वाहन पटलने से दर्दनाक हादसा, 8 लोगों की मौत; मची चीख पुकार, बिलख रहे परिजन

धार में पिकअप वाहन पटलने से दर्दनाक हादसा, 8 लोगों की मौत; मची चीख पुकार, बिलख रहे परिजन


Last Updated:

Dhar Accident: मध्य प्रदेश के धार में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई है. बताया जा रहा कि पिकअप वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

Zoom

धार में हुआ भीषण हादसा

Dhar Pickup Vehicle Accident: मध्य प्रदेश के धार से एक दर्दनाक घटना उस समय हो गई, जब तिरला के समीप मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पलट गया. इसमें करीब 35 से 40 लोग सवार थे. इसमें 12 लोगों के मरने की भी खबर सामने आ रही है. इसके अलावा 25 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जैसे ही पिकअप वाहन पलटा मौके पर चीख पुकार मच गई. कई लोग तुरंत मदद करने के लिए दौड़े.

स्कॉर्पियो से टकराया पिकअप वाहन
पिकअप वाहन में मजदूर और बच्चे सवार थे. मजदूरी करके लोग वाहन से अपने घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि वाहन पहले अनियंत्रित होकर पलट गया. इसके बाद सामने आ रहे स्कॉर्पियो से पिकअप टकरा गया. इसी वजह से भीषण हादसा हो गया. मृतकों में 6 महिला और दो बच्चे बताए जा रहे हैं. 25 घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया है. इसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है.

जिला अस्पताल में बिलख रहे परिजन
घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी सुजावल जग्गा सहित थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे. राहत और बचाव कार्य करने में प्रशासन तुरंत मुस्तैद हो गया. जिला अस्पताल में कई परिजन बिलखते हुए नजर आए और वहां अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब परिजन अपने संबंधियों को ढूंढते और बिलखते हुए नजर आए.

About the Author

गोविन्द सिंहSenior Sub Editor

गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें



Source link