रनवे के पास बिना अनुमति काम, एएआई का नोटिस: इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक, पहले खुदाई, बाद में नोटम जारी – Indore News

रनवे के पास बिना अनुमति काम, एएआई का नोटिस:  इंदौर एयरपोर्ट पर सुरक्षा में चूक, पहले खुदाई, बाद में नोटम जारी – Indore News




देवी अहिल्या बाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। रनवे के पास बिना अनुमति और पर्याप्त सुरक्षा उपायों के कार्य किए जाने पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नोटिस में पूछा है कि इस कार्य के लिए किससे अनुमति ली गई थी और सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे। नोटिस मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन ने नोटम (नोटिस टू एयरमैन) जारी कराने के लिए आवेदन किया, जिसे मुख्यालय ने मंजूरी भी दे दी है। पहले काम, बाद में सूचना, गड्ढा खुला छोड़ना बना मुद्दा नियमों के अनुसार रनवे या उसके आसपास किसी भी तरह का काम शुरू करने से पहले नोटम जारी करना जरूरी होता है, ताकि देश-दुनिया के पायलटों को इसकी जानकारी मिल सके। लेकिन यहां पहले काम शुरू कर दिया गया और बाद में प्रक्रिया पूरी की गई। मामला टर्मिनल के सामने रनवे के पास केबलिंग और डक्टिंग कार्य से जुड़ा है। इस दौरान खोदा गया गड्ढा कई दिनों तक खुला छोड़ा गया, जबकि नियमों के तहत ऐसे गड्ढों को तुरंत भरना जरूरी होता है। प्रबंधन का कहना था कि ऑपरेशनल एरिया में इस तरह के कार्य नियमित रूप से होते रहते हैं और गड्ढा रनवे से कुछ मीटर दूरी पर था, जिसे काम पूरा होने के बाद भरा जाना था। फिलहाल, नोटिस के बाद प्रबंधन ने मौके पर संकेतक और लाइट्स लगाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इस पूरे मामले पर एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।



Source link