सदियों गुलाम बनाया..कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री पर कटाक्ष करने वाले दामोदर यादव?

सदियों गुलाम बनाया..कौन हैं धीरेंद्र शास्त्री पर कटाक्ष करने वाले दामोदर यादव?


Last Updated:

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा में दामोदर यादव अपने विरोधियों पर जमकर बरसे. इस दौरान उन्होंने सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी को लेकर भी हुंकार भरी और सरकार को भी घेरा. उनके संबोधन के बाद कार्यक्रम स्थल ‘जय भीम’ के नारों से गूंज उठा.

Zoom

बरखेड़ा कुर्मी में गरजे दामोदर यादव

सीहोर. जिले के इछावर तहसील अंतर्गत ग्राम बरखेड़ा कुर्मी में बीती रात बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य दामोदर यादव ने अपने चिर-परिचित अंदाज में विरोधियों पर जमकर निशाना साधा. ​उन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक न्याय और सत्ता में भागीदारी को लेकर भी हुंकार भरी.

दामोदर यादव ने अपने भाषण की शुरुआत स्थानीय बुंदेली/मालवी लहजे के शब्दों से की. उन्होंने बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र शास्त्री पर, कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘ठटरी’ और ‘बार देना’ जैसे शब्दों का अर्थ समझाते हुए कहा कि जो लोग हमारी यात्रा और विचारधारा को रोकने के लिए राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट तक चिट्ठियां लिख रहे हैं, वे दरअसल इस जागृति से डरे हुए हैं.

सदियों तक गुलाम अब बन रहे मालिक
यादव ने कहा कि जिस दिन पिछड़ा वर्ग और दलित वर्ग एक होकर खड़ा हो गया, उस दिन इस देश की राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी. उन्होंने आह्वान किया कि ‘जिन्हें सदियों तक गुलाम बनाया गया, अब वे इस देश के मालिक और शासक बनेंगे.’

घोड़ी पर चढ़ने को लेकर होने वाले विवादों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग आज दलितों को घोड़ी पर नहीं चढ़ने दे रहे, समय आने पर उन्हें करारा जवाब दिया जाएगा और उन्हें गधे पर बैठाने का काम करेंगे. उन्होंने बाबा साहेब के संघर्ष और उनके बच्चों के बलिदान को याद दिलाते हुए ग्रामीणों से अपने वोट की कीमत समझने की अपील की.

​देर रात तक डटे रहे ग्रामीण
​बरखेड़ा कुर्मी में आयोजित इस कार्यक्रम में भीम युवा संगठन और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे. रात अधिक होने के बावजूद दामोदर यादव को सुनने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंचे थे. कार्यक्रम स्थल ‘जय भीम’ के नारों से गूंजता रहा.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link