Last Updated:
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दो साल पहले ट्रांसजेंडर हेल्थ क्लीनिक की शुरुआत की गई थी. यहां कई विभाग मिलकर मरीजों का इलाज करते हैं. खास बात ये है कि एम्स में जेंडर चेंज की सर्जरी फ्री में की जाती है. लेकिन यह सर्जरी एक बहुत ही जटिल प्रक्रिया के तहत गुजरती है.
मध्य प्रदेश में जेंडर चेंज का ट्रेंड (AI तस्वीर)
रिपोर्ट-रमाकांत दुबे
Bhopal News: मध्य प्रदेश में इन दिनों का जेंडर चेंज करने का ट्रेंड बढ़ा है, जहां राजधानी भोपाल के एम्स में 22 से 28 साल के लड़के जेंडर बदलवाकर लड़की बन रहे हैं. अभी तक यहां पर एक साल में पांच सर्जरी हुई हैं. जेंडर चेंज करवाने की सर्जरी काफी मुश्किल और खर्चीली होती है. डॉक्टर्स के मुताबिक अगर यह सर्जरी ठीक से नहीं हुई, तो सेसेशन का खतरा बढ़ जाता है.
डॉक्टर्स का कहना है कि भविष्य में अगर तकनीक विकसित होती है, तो मां भी बन सकते हैं. खास बात ये है कि एम्स में यह सर्जरी निशुल्क की जा रही है. प्राइवेट अस्पताल में इसका खर्च आठ से दस लाख रुपए आता है.
जेंडर कंवर्जन की होती है एक जटिल प्रक्रिया
जेंडर कंवर्जन सिर्फ सर्जरी नहीं है. इसके पहले लंबी काउंसलिंग, मानसिक मूल्यांकन और हार्मोन थेरेपी की प्रक्रिया होती है. काउंसलिंग में मरीजों को दबाव से निपटने के बारे में बताया जाता है. काउंसलिंग के बाद दवाओं के सेवन की प्रक्रिया शुरू होती है. यह सर्जरी एक जटिल प्रक्रिया के तहत होती है.
रीवा के अनुराग (बदला हुआ नाम) के साथ दोस्तों ने शारिरिक और मानसिक शोषण किया था. इसके बाद उनके मन में लड़की बनने की इच्छा जागी और उसने अपना जेंडर बदलवाने की सोची. जेंडर चेंज में बॉटम सर्जरी होती है. इसमें मेल प्राइवेट पार्ट को हटाकर फीमेल प्राइवेट पार्ट बनाया जाता है. इसमें शरीर के अंदर जगह बनाने के लिए कई अंगों को खिसकाना पड़ता है.
कैसे होती है जेंडर चेंज की प्रक्रिया
जेंडर चेंज की प्रक्रिया में सबसे पहले काउंसलिंग होती है. इसके बाद दवाओं के जरिए स्त्री के गुणों का विकास किया जाता है. इसमें नशा छोड़ना सबसे अहम होता है. बाद में सर्जरी होती है और इसके बाद भी आपको कुछ समय तक लगातार चेक और दवाएं लेनी होती हैं.
About the Author
गोविन्द सिंह जनवरी 2026 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर Senior Sub Editor कार्यरत हैं, जहां वह मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ स्टेट टीम का हिस्सा हैं. किस्सागोई के अंदाज में खबरें पेश कर…और पढ़ें