डिंडौरी में बुधवार रात एक एक युवक की शादी के दौरान उसकी प्रेमिका मौके पर पहुंच गई। दरअसल, दूल्हे-दुल्हन का जयमाला कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान युवक और उसकी प्रेमिका के बीच विवाद बढ़ गया। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस दूल्हे और उसकी प्रेमिका को साथ थाने ले गई। इसके बाद बारात बिना शादी के ही वापस लौट आई। प्रेमिका ने शादी में पहुंचकर किया हंगामा एएसआई अरुण पटेल ने बताया कि चंद्रकांत मथेश की बेटी सुमन का विवाह अमरपुर जनपद के भैंसवाही गांव निवासी मनीष से तय हुआ था। रात में बारात आई और स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ। लगभग साढ़े बारह बजे जब जयमाला की रस्म चल रही थी, तभी दूल्हे मनीष की प्रेमिका वहां पहुंच गई और हंगामा शुरू कर दिया। बिना दुल्हन वापस लौटी बारात स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस दूल्हे, उसके पिता और प्रेमिका को थाने ले गई। इस घटना के कारण शादी की रस्में पूरी नहीं हो पाईं। अगली सुबह, बारात दुल्हन के बिना ही अपने गांव वापस लौट गई। 4 साल से दोनों का चल रहा था अफेयर जानकारी के अनुसार, चंद्रकांत मथेश अपनी दो बेटियों की शादी एक साथ कर रहे थे, जिसमें से बड़ी बेटी की शादी नए गांव में संपन्न हो गई। दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया है कि दूल्हा और उसकी प्रेमिका पिछले चार साल से संबंध में थे, जिसकी जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्होंने इसे अपने साथ हुआ धोखा बताया है।
Source link