थांदला-पेटलावद मार्ग पर ट्रैक्टर-अर्टिगा की भिड़ंत: एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; एक घायल, सड़क पर फैली ईंटें – Jhabua News

थांदला-पेटलावद मार्ग पर ट्रैक्टर-अर्टिगा की भिड़ंत:  एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; एक घायल, सड़क पर फैली ईंटें – Jhabua News




झाबुआ जिले के थांदला-पेटलावद मार्ग पर गुरुवार देर शाम ईंटों से भरे एक ट्रैक्टर और अर्टिगा कार के बीच जोरदार टक्कर हुई। होटल अनमोल के पास हुई यह भिड़ंत इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि कार के एयरबैग समय पर खुलने से सवारों की जान बच गई। भिड़ंत के बाद सड़क पर बिखरी ईंटें जानकारी के अनुसार, ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार (MP13ZP1781) की आमने-सामने की टक्कर के बाद ट्रॉली में लदी ईंटें सड़क पर फैल गईं। इस वजह से मार्ग पर कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। एक व्यक्ति घायल, इलाज जारी हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे तत्काल उपचार के लिए थांदला के शासकीय अस्पताल भेजा गया। बीएमओ डॉ. भुवनसिंह डावर ने पुष्टि की है कि केवल एक व्यक्ति को चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। थांदला टीआई अशोक कनेश ने बताया मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मार्ग को सुचारु बनाने के लिए सड़क पर बिखरी ईंटों को हटाया गया। वाहनों को किनारे कर यातायात बहाल कर दिया गया है।



Source link