दिल्ली के लिए बड़ी खुशखबरी, IPL 2026 में लौट आया सबसे बड़ा शिकारी

दिल्ली के लिए बड़ी खुशखबरी, IPL 2026 में लौट आया सबसे बड़ा शिकारी


नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स के पास सोचने का ज्यादा वक्त नहीं है क्योंकि उन्हें शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग में आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स से भिड़ना है. इस सीजन अक्षर पटेल की टीम के लिए सफर आसान नहीं रहा है. पिछले दो मैचों में उनका प्रदर्शन एकदम अलग रहा. एक मैच में 250 से ज्यादा रन बनाए लेकिन फिर भी वर्ल्ड रिकॉर्ड चेज़ हार गए, और अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गए.गेंदबाजी में अच्छी खबर है कि तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से 1 मई से खेलने की मंजूरी मिल गई है. लुंगी एनगिडी अभी भी उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में स्टार्क की वापसी टीम के लिए सही समय पर हुई है.

इस महीने की शुरुआत में गुजरात टाइटंस से एक रन से हार भी हुई, जिससे टीम को काफी झटका लगा. तीन जीत और चार हार के साथ दिल्ली सातवें नंबर पर है और अब उन्हें वापसी की जरूरत है. सबसे बड़ी चिंता उनकी बल्लेबाजी रही है, जो लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही. केएल राहुल, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिज़वी ने कभी-कभी अच्छा खेला, लेकिन पूरी टीम एक साथ नहीं चल पाई. पिछले मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर अभिषेक पोरेल की पारी टीम के लिए पॉजिटिव रही, जिससे वे रिकॉर्ड न्यूनतम स्कोर से बच गए. टीम मैनेजमेंट अब उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकता है.

स्टार्क की वापसी का कितना फायदा

आईपीएल का आधा सीजन निकलने के बाद मिचेल स्टार्क की वापसी से भले ही दिल्ली कैपिटल्स थोड़ूी राहत महसूस कर रहा होगालेकिन राजस्थान की मजबूत बल्लेबाजी के खिलाफ उन्हें और बेहतर करना होगा. राजस्थान की टॉप ऑर्डर काफी आक्रामक रही है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे गेंदबाजों का सामना किया है और यशस्वी जायसवाल भी अच्छी फॉर्म में हैं. राजस्थान रॉयल्स चौथे नंबर पर है और पंजाब किंग्स को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई है, जो उनका नौ मैचों में छठा जीत था. राजस्थान के लिए मिडिल ऑर्डर का फॉर्म में आना भी पॉजिटिव है, जिससे टीम और संतुलित हो गई है.

दबाव दिल्ली पर ज्यादा 

दिल्ली की दबाव में चल रही गेंदबाजी के खिलाफ राजस्थान अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी. दिल्ली के लिए फोकस साफ है – बल्लेबाजों को मिलकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा, सिर्फ एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं रहना है. गेंदबाजों को, खासकर स्टार्क की वापसी के साथ, रन रोकने के तरीके ढूंढने होंगे, खासकर राजस्थान की आक्रामक टॉप ऑर्डर के खिलाफ.

राजस्थान रॉयल्स: शुभम दुबे, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रियान पराग (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंदरे बर्गर, तुषार देशपांडे, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई, अमन राव पेराला, एडम मिल्ने, कुलदीप सेन, दासुन शनाका, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह, बृजेश शर्मा.

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिज़वी, अशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नितीश राणा, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव, मिचेल स्टार्क



Source link