Last Updated:
Betul News: बैतूल के घोड़ाडोंगरी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान सामूहिक विवाह समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित डीजे वाहन भीड़ में घुस गया. इस भीषण हादसे में दूल्हा अनुल सरोदे और उनका भाई राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए.
बैतूल सामाहूक विवाह में हादसा.
Betul News: मध्य प्रदेश के बैतूल से एक दुखद खबर सामने आई है. यहां घोड़ाडोंगरी में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह समारोह के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. शादी की खुशियों के बीच अचानक चीख-पुकार मच गई. जानकारी के अनुसार, सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सुचारू रूप से चल रहा था.
बारात उठ चुकी थी. दूल्हे अपनी दुल्हन को लेने के जा रहे थे. बाराती डांस कर रहे थे. इसी दौरान समारोह में मौजूद एक डीजे वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया. ड्राइवर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे वहां मौजूद भीड़ पर चढ़ गई. वाहन की रफ्तार और अचानक हुए इस हादसे से किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.
दूल्हा और भाई गंभीर रूप से घायल
इस हादसे की चपेट में आने से सामूहिक विवाह का एक दूल्हा अनुल सरोदे और उनका भाई राहुल सरोदे बुरी तरह जख्मी हो गए. दोनों घायलों को तत्काल आयोजन स्थल पर प्राथमिक उपचार दिया गया. हालांकि, चोटें गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. पीड़ित दूल्हा मुल्ताई ब्लॉक के बुकालखापा गांव का निवासी है, जो विवाह के लिए घोड़ाडोंगरी आया था.
प्रशासन पर फूटा परिजनों का गुस्सा
हादसे के बाद दूल्हे के परिजनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक कंडम (कबाड़) वाहन को मॉडिफाई करके डीजे गाड़ी बनाया गया था. ऐसे असुरक्षित वाहन को समारोह में अनुमति देने पर सवाल उठाए जा रहे हैं. परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि घायलों के बेहतर और सही इलाज की पूरी जिम्मेदारी सरकार उठाए.
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें