भिंड में शाम होते ही मौसम का मिजाज बदला: तेज धूप के बाद बादल छाए, बूंदाबांदी के साथ चली ठंडी हवाएं – Bhind News

भिंड में शाम होते ही मौसम का मिजाज बदला:  तेज धूप के बाद बादल छाए, बूंदाबांदी के साथ चली ठंडी हवाएं – Bhind News




भिंड जिले में बीते दो दिनों से पड़ रही तेज धूप और भीषण गर्मी से परेशान लोगों को गुरुवार शाम राहत मिली। दोपहर तक जहां चिलचिलाती धूप ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया, वहीं शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में घने बादल छा गए और शाम करीब 5 बजे के बाद तेज हवाएं चलने लगीं। इस दौरान कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अप्रैल माह में जिले का अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था। गुरुवार को भी दिन में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि, शाम होते ही मौसम के बदले मिजाज ने राहत दी और तापमान में अचानक गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, वहीं शाम के समय यह गिरकर करीब 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सुबह मौसम में हल्की नमी महसूस की गई, लेकिन दोपहर तक फिर से धूप तेज हो गई और गर्मी का असर दिखने लगा। मौसम विभाग के अनुसार हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं। 2 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी दो से तीन दिनों तक इसी तरह मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कभी बादल छाने, हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने के साथ-साथ फिर तेज धूप और गर्मी का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।



Source link