मातृ दिवस के अवसर पर राजधानी में कला और संवेदनाओं का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। लिखन्दरा कला समिति द्वारा 1 से 3 मई तक इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय के वीथि संकुल में ‘मां’ – A Heartbeat of Every Home” शीर्षक से कला प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में देशभर के 30 कलाकारों की करीब 50 पेंटिंग्स प्रदर्शित होंगी, जिनमें ‘मां’ के प्रेम, त्याग और संवेदनाओं को विविध रूपों में उकेरा गया है। आयोजन का उद्घाटन भोपाल की महापौर मालती राय के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संग्रहालय के निदेशक अमिताभ पांडे, पद्मश्री सम्मानित कलाकार चंदन भट्ट, वरिष्ठ कलाकार देवीलाल पाटीदार, कलाकार एवं क्यूरेटर अखिलेश वर्मा, कवित्री चित्रा सिंह तथा वरिष्ठ कलाकार सुषमा श्रीवास्तव शामिल होंगे। क्यूरेटर की भावनात्मक प्रस्तुति प्रदर्शनी की क्यूरेटर डॉ. अंकिता जैन ने बताया कि यह आयोजन उनके लिए बेहद व्यक्तिगत है। उन्होंने कहा, मां एक भावना, एक स्मृति और एक शांत शक्ति है, जो समय और पीढ़ियों से परे है। अपनी मां को खोने के बाद मैंने महसूस किया कि उनका स्नेह आज भी मेरा मार्गदर्शन करता है। यह प्रदर्शनी उसी भावना को समर्पित है। आयोजकों के मुताबिक, प्रदर्शनी का उद्देश्य कला के माध्यम से मातृत्व के प्रति सम्मान और प्रेम को अभिव्यक्त करना है। यह आयोजन न केवल कला प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा, बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों को भी सुदृढ़ करेगा। भोपाल संस्करण के बाद इस प्रदर्शनी का अगला आयोजन 8 से 10 मई तक नई दिल्ली में किया जाएगा, जहां और भी कलाकार अपनी कृतियों के साथ जुड़ेंगे। संस्था के बारे में 2023 में स्थापित लिखन्दरा कला समिति समकालीन और पारंपरिक कला को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय है। संस्था गोंड और भील जनजातीय कलाकारों को मंच देने के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरोंशिमला, मनाली, दिल्ली, गुवाहाटी और जयपुर में अब तक 18 से अधिक प्रदर्शनियां आयोजित कर चुकी है। साथ ही भीमबेटका और सांची जैसे विश्व धरोहर स्थलों पर हेरिटेज वॉक और कला कार्यशालाएं भी आयोजित की जा चुकी हैं।
Source link